फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Army soldier returned to his hometown Tarana after serving country for 19 years; welcomed with flowers

Ujjain: 19 वर्ष देश की सेवा कर गृह नगर लौटे सेना के जवान; लोगों ने फूलों से लादा, खुली जीप में निकाला जुलूस

Tue, 28 Nov 2023 05:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 28 Nov 2023 05:20 PM IST
सार

Jawan Vijay Yadav: सेवानिवृत्त जवान विजय यादव ने बताया कि मैं भारतीय थल सेना में 19 साल देश के लिए सेवा कर सेवानिवृत्त होकर वापस अपने गांव लौटा हूं। मुझे काफी गर्व है कि मैंने अपने देश की सेवा की है। उन्होंने कहा कि सभी युवा वर्ग से यही कहना चाहूंगा कि आप सब भी भारतीय सेना में शामिल होइए।

विज्ञापन
Ujjain: Army soldier returned to his hometown Tarana after serving country for 19 years; welcomed with flowers
लोगों ने सेवानिवृत्त जवान का फूल माला पहनाकर किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के तराना में देशभक्ति का ऐसा माहौल छाया कि लोगों ने सड़कों पर उतरकर देश की सेवा कर अपने गृह नगर लौट कर आए सेना के जवान को फूलों से लाद दिया। नगर भर में जुलूस निकाला और तिरंगे के सम्मान के साथ घर छोड़कर आए। राष्ट्र सेवा कर अपने घर लौटे भारतीय सेना के जवान का गांव के लोगों ने अभूतपूर्व स्वागत कर यह दिखा दिया कि आम जनता के मन में भारतीय सेना का क्या स्थान है।

विज्ञापन


दरअसल, भारतीय थल सेना में रहकर 19 वर्ष राष्ट्र रक्षा करके सेवानिवृत्त हुए जवान विजय यादव को शासकीय सी एम राइज स्कूल पर लेने बड़ी संख्या में नगरवासी और युवा पहुंचे। नगरवासियों ने भारत माता के जयकारों के साथ ढोल ढमाके और हर्षोल्लास से पुष्प बरसाकर स्वागत किया। सी एम राइज स्कूल से लेकर सैनिक के घर तक सेवा निवृत्त फौजी  विजय यादव को नगरवासी जन रैली निकालकर ले गए। जगह-जगह उनका स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया। साथ ही भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरी रैली गूंज उठी। पूरे रास्ते भारत माता के जयकारे लगाए गए, इस दौरान वाहनों पर तिरंगा भी लगाया गया।
विज्ञापन


घर पहुंचने पर अपनी माटी के लाल के स्वागत में ग्रामीणों ने पलक-पावड़े बिछा दिए। जगह-जगह पर पुष्प वर्षा के साथ माला पहनाकर स्वागत किया गया। नगरवासी बोले कि फौजी विजय यादव हमारे लिए न केवल गर्व की अनुभूति का प्रतीक हैं, बल्कि प्रेरणास्रोत भी हैं। यादव की प्रेरणा से आज नगर के कई युवा देश सेवा के लिए फौज में जाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय सेना से सेवानिवृत्त जवान विजय यादव ने बताया कि मैं भारतीय थल सेना में 19 साल देश के लिए सेवा कर सेवानिवृत्त होकर वापस अपने गांव लौटा हूं। मुझे काफी गर्व है कि मैंने अपने देश की सेवा की है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी युवा वर्ग से यही कहना चाहूंगा कि आप सब भी भारतीय सेना में शामिल होइए। यहां सेवा के साथ-साथ अपना जीवन कैसे जीना है और हर क्षेत्र में काम करने का तरीका भी सिखाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed