सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: First Rain Exposes MPEB, Electrocution Kills 8 Goats

उज्जैन में बड़ा हादसा: बिजली के खंभे में उतरा करंट, तड़पकर मर गए आठ बकरे; लोगों में भारी आक्रोश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 07:12 AM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन के जानसापुरा क्षेत्र में पहली बारिश के दौरान बिजली के खंभे में उतरे करंट से आठ बकरों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने विद्युत मंडल की लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच, दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।

Ujjain: First Rain Exposes MPEB, Electrocution Kills 8 Goats
लोग नाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर में शनिवार को हुई पहली बारिश के दौरान विद्युत मंडल की कथित लापरवाही एक बड़ा हादसा बन गई। जूना सोमवारिया क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-13 स्थित जानसापुरा मस्जिद के पास बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से आठ बकरों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार कुरैशी समाज के 30 से 40 बकरों का झुंड शाम के समय क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान आगे चल रहे आठ बकरे बिजली के खंभे के संपर्क में आ गए और करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और विद्युत मंडल के खिलाफ नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर (डीपी) और खुले बिजली तारों को लेकर कई बार विद्युत मंडल को लिखित शिकायतें दी गई थीं। रहवासियों ने संभावित हादसे की आशंका भी जताई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर वार्ड पार्षद इमरान खान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से डीपी हटाने और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग पहले भी की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई की जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था।


पढ़ें: कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अवैध हिरासत मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर विभागीय जांच शुरू, इस दिन अगली सुनवाई

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए जीवाजीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और प्रभावित पशुपालकों को मुआवजा देने की मांग की है।

गरीब परिवारों पर आर्थिक संकट
बताया जा रहा है कि मृत बकरों में कई ऐसे थे जिन्हें कुछ परिवार किराये पर चराने के लिए लाए थे। बकरों की मौत से इन परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मजदूरी और पशुपालन से जीवनयापन करने वाले परिवारों के सामने अब अतिरिक्त आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

पहली बारिश में उजागर हुई व्यवस्थाओं की खामियां
रहवासियों का कहना है कि शहर की पहली बारिश ने ही बिजली व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया है। उनका आरोप है कि यदि समय रहते बिजली के तारों और डीपी की मरम्मत कर दी जाती तो यह घटना नहीं होती। फिलहाल जीवाजीगंज पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed