फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain Mahakal: 150 किलो मोगरे से महका महाकाल का दरबार, जयपुर के भक्त ने गर्भगृह से नंदी मंडपम तक करवाई सजावट

Mon, 26 Jun 2023 12:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 12:02 PM IST
सार

महाकालेश्वर मंदिर को रविवार शाम जयपुर के श्रद्धालु द्वारा 150 किलो मोगरे से आकर्षक रूप से सजवाया गया। यह श्रद्धालु गत 10 वर्षों से इसी प्रकार बाबा महाकाल का दरबार सजाते आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Baba Mahakal's Darbar decorated with 150 kg mogra
150 किलो मोगरे के फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार - फोटो : अमर उजाला
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर को रविवार शाम जयपुर के श्रद्धालु द्वारा 150 किलो मोगरे से आकर्षक रूप से सजवाया गया। यह श्रद्धालु गत 10 वर्षों से इसी प्रकार बाबा महाकाल का दरबार सजाते आ रहे हैं। जो कि आज मंदिर की सजावट के दौरान बाबा महाकाल का पूजन अर्चन अभिषेक करने के लिए मंदिर भी पहुंचे थे। 


Ujjain Mahakal: Baba Mahakal's Darbar decorated with 150 kg mogra
गर्भगृह से लेकर नंदी मंडपम तक की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के जयपुर शहर में रहने वाले शेखर अग्रवाल द्वारा महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह से लेकर नंदीमंडपम तक को 150 किलो मोगरे के फूलों से श्रंगारित करवाया गया। मंदिर में की गई मोगरे की आकर्षक सजावट को देखकर यहां पहुंचे श्रद्धालु खुश नजर आए और यह समझ नहीं पाए कि आखिर आज ऐसा कौन सा विशेष पर्व है, जब बाबा महाकाल का दरबार मोगरे की महक से सुगंधित हो रहा है।
Ujjain Mahakal: Baba Mahakal's Darbar decorated with 150 kg mogra
जयपुर के भक्त ने कराई आकर्षक सजावट - फोटो : अमर उजाला
बाबा महाकाल के दरबार को मोगरे से सजवाने वाले श्रद्धालु शेखर अग्रवाल ने बताया कि बाबा महाकाल का ही आशीर्वाद है कि मुझे और मेरे परिवार को उत्तरोत्तर उन्नति मिल रही है। मैंने 10 वर्षों पूर्व बाबा महाकाल का दरबार मोगरे से सजवाया था जिसके बाद में प्रतिवर्ष मंदिर आता हूं और इसी प्रकार मंदिर की सजावट करवाता हूं। आज भी जयपुर से मोगरे के 150 किलो फूल लाकर मैंने यह सजावट करवाई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed