फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP NGO Jijivisha Empowers Divyang Jan to Send 10000 Handmade Rakhis to Indian army

MP: दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बना रही जिजीविषा संस्था, सरहद पर तैनात जवानों के लिए भेजी जाएंगी 10 हजार राखियां

Tue, 18 Aug 2026 09:18 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2026 09:18 AM IST
सार

उज्जैन में जिजीविषा संस्था दिव्यांगों और जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके परिवारों को नियमित राशन और त्योहारों पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा रही है। संस्था द्वारा महिलाओं के स्वावलंबन और पिछड़ी बस्तियों में कैंसर जागरूकता के लिए भी कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
MP NGO Jijivisha Empowers Divyang Jan to Send 10000 Handmade Rakhis to Indian army
जिजीविषा संस्था ने किराना, राखी और मिठाई का वितरण किया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उज्जैन में समाज में नर सेवा को ही नारायण सेवा मानने वाली जिजीविषा संस्था लगातार दिव्यांगों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए अग्रसर है। संस्था न केवल हर त्योहार पर दिव्यांगों के चेहरों पर मुस्कान लाती है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज में सम्मानपूर्वक जीने की राह भी दिखा रही है।
विज्ञापन


जिजीविषा संस्था ने हाल ही में दिव्यांग दीपक जाटवा को हाथ ठेला लगवाकर दिया। साथ ही, कई दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें महाकाल मंदिर मार्ग पर ट्राइसाइकिल के माध्यम से कपड़े की थैलियां (कपड़े के थैले) बेचकर अपनी आजीविका चलाने के योग्य बनाया। संस्था ने समाज के आठ दिव्यांग व जरूरतमंद व्यक्तियों- दीपक जाटवा, संजू भैया, सुनील भैया, गोपाल यादव और नंदकिशोर भैया सहित अन्य लोगों को गोद लिया है, जिन्हें हर महीने पूरे माह का राशन नि:शुल्क वितरित किया जाता है।
विज्ञापन


त्योहारों की खुशियां और स्वास्थ्य की देखभाल
रक्षाबंधन के पावन पर्व से पूर्व संस्था द्वारा गोद लिए गए परिवारों को महीने भर का किराना, राखी और मिठाई का वितरण किया गया। संस्था हर दीपावली पर भी जरूरतमंदों को शगुन की टोकरी भेंट करती है। इसके अलावा, महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सुरक्षा के तहत प्रतिमाह एक पिछड़ी बस्ती में कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाता है। इस सेवा कार्य के दौरान संस्था की अध्यक्ष सतविंदर कौर सलूजा, सचिव ममता सांगते, समीक्षा व्यास, भगवंती महावर एवं प्रियंका यादव विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Ujjain: भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा महाकाल ने चांदी के मुकुट में दिए दिव्य दर्शन

सरहद के निगहबानों के लिए ‘एक राखी जवानों के नाम’
डाक विभाग द्वारा वर्तमान में ‘एक राखी जवानों के नाम’ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत डाक विभाग के कर्मचारी शहर की विभिन्न संस्थाओं और स्कूलों में पहुंचकर बच्चों व नागरिकों से देश की सरहद पर तैनात जवानों के लिए पत्र लिखवा रहे हैं और राखियां एकत्र कर रहे हैं। डाक विभाग के रवीन्द्र शर्मा और मुकेश कुंभकार ने बताया कि पूरे संभाग में यह अभियान जोर-शोर से चल रहा है। संभाग से कुल 10,000 राखियां भेजने का लक्ष्य रखा गया है, जिन्हें 18 अगस्त को डाक विभाग के माध्यम से सीमा पर तैनात वीर जवानों तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed