सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Vikram slept beside wife and son, found blood-soaked the next morning; murder suspected

Ujjain News: एक ही कमरे में पत्नी और बेटे के साथ सोया था विक्रम, सुबह मिली खून से लथपथ लाश, हत्या की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार

उन्हेल थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक का अपने ही घर में खून से लथपथ शव मिलने के बाद पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड ने जांच शुरू कर दी है। मृतक के सिर और पैर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Ujjain News: Vikram slept beside wife and son, found blood-soaked the next morning; murder suspected
युवक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के उन्हेल क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव उसके ही घर में मिलने से सनसनी फैल गई। बेड़ावन रोड स्थित नागराज मंदिर के पीछे रहने वाले 35 वर्षीय विक्रम पिता अशोक परिहार के सिर और पैर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला माना है।


आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि विक्रम अपने घर में मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि शव पर गंभीर चोटों के निशान हैं। विशेष रूप से सिर पर गहरी चोट मिलने से हत्या की आशंका मजबूत हुई। घटना की जानकारी मिलते ही नागदा सीएसपी, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड भी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bhojshala: भोजशाला मामले पर फैसले को एक माह पूरा, फिर भी पुरातत्व विभाग ने नहीं जारी की एसओपी; दिया ये हवाला
विज्ञापन


उन्हेल थाना प्रभारी संतोष चौहान के मुताबिक घटना के समय विक्रम अपनी पत्नी और बेटे के साथ कमरे में सो रहा था, वहीं घर के दूसरे कमरे में उसके पिता मौजूद थे। रात में हुई इस वारदात की भनक किसी को नहीं लगी। सुबह जब मामला सामने आया तो परिवार और आसपास के लोग भी हैरान रह गए।

पुलिस ने मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, वहीं बेटे से भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच अधिकारियों का कहना है कि पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।


पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और वारदात के घटनाक्रम को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर काम कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed