सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   NEET: CM Dr. Mohan reviews the situation; directs police and officials to transport examinees in their own veh

NEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 16 Jun 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 21 जून को होने वाली नीट यूजी-2026 परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ परीक्षा कराने के निर्देश दिए। प्रदेश के 30 जिलों के 283 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा में परीक्षार्थियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

NEET: CM Dr. Mohan reviews the situation; directs police and officials to transport examinees in their own veh
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 16 जून को मंत्रालय में नीट (अंडर ग्रेजुएट) परीक्षा-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। यह परीक्षा 21 जून को होने जा रही है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जरिये हो रही समीक्षा के दौरान सीएम डॉ. यादव ने कहा कि नीट राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसके लिए सभी तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली जाएं। बेहतर प्रबंधन एवं कार्य कुशलता से पूरी पारदर्शिता के साथ यह परीक्षा सम्पन्न कराएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा आयोजन में किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की कमी या त्रुटि न रहे। परीक्षा कराने में संलग्न सभी अधिकारी-कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का पालन करें। यह परीक्षा प्रदेश के 30 जिलों के 283 परीक्षा केंद्रों में सम्पन्न कराई जाएगी। नीट परीक्षा की कुल अवधि 'सवा तीन घंटे' की होगी। इस बार सभी परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।


मुख्यमंत्री यादव ने नीट परीक्षा के समन्वयक उच्च शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी परीक्षा केन्द्रों में लगाई जाने वाली बायोमैट्रिक मशीन, सीसीटीवी कैमरे एवं जैमर 19 जून को ही परीक्षा केन्द्रों में लगा दिए जाएं और 20 जून को इनका ट्रायल रन भी कर लिया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 21 जून को राष्ट्रपति महोदया का जबलपुर प्रवास प्रस्तावित है। जबलपुर शहर में 24 केंद्रों में नीट परीक्षा होनी है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी यातायात का ऐसा प्रबंधन करें कि सभी परीक्षार्थी बिना किसी बाधा के अपने-अपने परीक्षा केंद्रों में सुगमता से पहुंच जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  त्विषा शर्मा केस: दूसरी पीएम रिपोर्ट भी भोपाल एम्स जैसी! चोट ऐसी नहीं कि मौत हो सके, आज समाप्त हो रही रिमांड
विज्ञापन


परीक्षार्थियों की सुविधा का रखें ख्याल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चूंकि नीट परीक्षा के दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में भी होने हैं, इसलिए इस बात का ध्यान रखा जाए कि इन आयोजनों के कारण परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो। यातायात का बेहतर नियोजन करें। सुनिश्चित करें कि सभी परीक्षार्थी तय समय से पहले तक केन्द्रों में पहुंच जाएं। यदि किसी परीक्षार्थी को सेंटर तक पहुंचने में आवागमन के साधन की परेशानी आ रही है तो प्रशासन और पुलिस अधिकारी किसी शासकीय वाहन या खुद अपने वाहन से उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग करें। उन्होंने परीक्षा केंद्रों वाले सभी 30 जिलों के कलेक्टर्स-एसपी और परीक्षा सम्पन्न कराने की व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि नीट परीक्षा की तैयारियों के लिए उपयोग में लाई गई एसओपी अब प्रदेश में होने वाली सभी परीक्षाओं में उपयोग में लाई जाएगी। परीक्षा केन्द्रों वाले जिलों के पुलिस कमिश्नर, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जुड़कर परीक्षा की अब तक की तैयारियों की जानकारी दी। 

ये भी पढ़ें-  MP News: जॉब के लिए बंगलूरू गए ग्लोबल स्किल पार्क के 34 छात्र लौटे वापस, कंपनी ने कहा- फिलहाल वैकेंसी नहीं

परीक्षा के लिए हुआ समितियों का गठन
अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा एवं जनसंपर्क अनुपम राजन ने बताया कि नीट परीक्षा आयोजन के लिए जिलास्तरीय समन्वय समिति का गठन कर इनकी बैठकें भी कर ली गई है। नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर जिला नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी कर दी गई है। प्रत्येक 3-4 परीक्षा केन्द्रों के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर सहायक उपनिरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी की नियुक्ति की गई है। राजन ने बताया कि नीट परीक्षा आयोजन के लिए संबंधित जिलों में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा के प्रश्नपत्र प्रदेश के पांच एयरपोर्ट के जरिए पहुंच चुके हैं। प्रश्न पत्र एनटीए द्वारा तय किए गए दो अधिसूचित बैंकों में सुरक्षित रखे गए हैं। परीक्षा के दिन वाहनों की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। इन वाहनों की जानकारी आज शाम तक एनटीए को दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बाहरी सुरक्षा परत राज्य पुलिस / होमगार्ड की होगी। आंतरिक सुरक्षा परत एनटीए द्वारा नियुक्त एजेंसी की रहेगी। महिला विद्यार्थियों के लिए अलग से फ्रिस्किंग सुविधा रहेगी। इसके लिए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।  


ये भी पढ़ें-  सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: लोकायुक्त की जांच शाखा पर RTI से छूट खत्म, मध्य प्रदेश सरकार को झटका

परीक्षा केंद्रों पर होगी हर प्रकार की सुविधा
अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा एवं जनसंपर्क अनुपम राजन ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर जनरेटर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाएगी। परीक्षा कक्ष में उचित प्रकाश व्यवस्था तथा पंखे चालू अवस्था में हों, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। परीक्षा केंद्रों में सभी विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, ओआरएस और ग्लूकोज़ की व्यवस्था, प्रत्येक केंद्र पर एक प्राथमिक स्वास्थ्यकर्मी एवं प्राथमिक उपचार किट, नियंत्रण कक्ष में डॉक्टरों और पैरामेडिक्स की स्वास्थ्य टीम भी रहेगी, जिनका प्रतिक्रिया समय न्यूनतम रहेगा। परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों के साथ आने वाले परिजनों-अभिभावकों-संरक्षकों के लिए पर्याप्त आकार का टेंट और मोबाइल शौचालय बनाए जाएंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक क्लॉक रूम भी होगा। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए समुचित तरीके से भीड़ प्रबंधन किया जाएगा, साथ ही शहर से दूर स्थापित परीक्षा केंद्र तक विद्यार्थियों को पहुंचाने के लिए सार्वजनिक परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि एनटीए द्वारा एयरफोर्स के जरिए प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जा रहे है। बालाघाट में हेलिकॉप्टर से प्रश्न प्रत्र पहुंचाए जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें-  आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: चार राज्यों में फैलाई जा रही थी स्लीपर सेल की जड़ें, अब तक 3 गिरफ्तार

इन जिलों में होगी नीट की परीक्षा
नीट (अंडर ग्रेजुएट) परीक्षा - 2026 मध्यप्रदेश के 30 जिलों के 283 परीक्षा केन्द्रों में होगी। यह परीक्षा इन्दौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, सागर, छिंदवाड़ा, बैतूल, भिंड, बालाघाट, अशोकनगर, छतरपुर, रतलाम, बड़वानी, खरगौन, धार, खंडवा, नर्मदापुरम्, दमोह, दतिया, देवास, गुना, मंदसौर, मुरैना, नीमच, राजगढ़, सिंगरौली, विदिशा और सतना जिले में होगी। परीक्षा की तिथि: रविवार, 21 जून 2026। परीक्षा का समय: दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक। परीक्षा की समयावधिः 3 घंटे 15 मिनट (कुल 195 मिनट)। परीक्षा का मोड- पेन एवं पेपर से। अधिक परीक्षा केन्द्र वाले जिलेः इन्दौर (57), भोपाल (32), ग्वालियर (24), जबलपुर-(24), रीवा (12), बड़वानी (11), खरगौन (09), रतलाम (09), उज्जैन (08)।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed