सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vande Bharat Train Attacked, Windows Shattered; Case Filed Against Unknown

Ujjain News: वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, कई खिड़कियों के कांच टूटे; अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही आरपीएफ की टीम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2026 09:32 AM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना से हड़कंप मच गया। हरिफाटक ब्रिज के नीचे हुए हमले में ट्रेन की कई खिड़कियों के कांच टूट गए, जिसके बाद आरपीएफ ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Vande Bharat Train Attacked, Windows Shattered; Case Filed Against Unknown
वंदे भारत ट्रैन पर पथराव
विज्ञापन

विस्तार

उज्जैन में बीते सोमवार शाम सात बजे के करीब वंदे भारत ट्रेन पर अचानक पथराव होने लगा, जिसमें करीब चार-पांच खिड़कियों के कांच फूट गए। घटना की जानकारी लगने पर ट्रेन में पहुंचकर जांच की गई। यह घटना हरिफाटक ब्रिज के नीचे हुई है। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।



आरपीएफ पुलिस के अनुसार, वंदे भारत ट्रेन के गुजरने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने पथराव कर दिया, जिससे कोच का कांच टूट गया। घटना से यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। आरपीएफ थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त रूप से मामले की जांच जारी
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि पथराव करने वाले आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस और आरपीएफ संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रेलवे सुरक्षा से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos


गदा पुलिया रेलवे ट्रैक के समीप हुई घटना
सुपर फास्ट वंदे भारत ट्रेन पर उज्जैन रेलवे स्टेशन से 200 मीटर दूर गदा पुलिया के समीप पथराव हुआ। रेल प्रशासन घटना के बाद सकते में आ गया और कैमरे चेक कर अज्ञात आरोपियों का पता किया जा रहा है। इस तरह वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किए जाने की बड़ी घटना है। बताया जा रहा है कि इटारसी, भोपाल होते हुए उज्जैन आ रही वंदे भारत ट्रेन पर गदा पुलिया से नीलगंगा रेलवे ट्रैक के बीच पथराव हुआ था।

ये भी पढ़ें- Twisha Case: 'बहू को फंदे पर लटका देखकर, पहला फोन पुलिस को क्यों नहीं किया'? सीबीआई का गिरिबाला से सख्त सवाल

पीआरओ व आरपीएफ थाना प्रभारी का बयान
आरपीएफ थाना प्रभारी, नरेंद्र यादव ने कहा कि किसी को भी चोट नहीं आई, लेकिन पांच कोच की खिड़कियों को नुकसान हुआ है। अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। कैमरे चेक कर आरोपियों के बारे में पता किया जा रहा है। वहीं, रेलवे के पीआरओ मुकेश कुमार ने कहा कि अभी मुझे इस बारे में कोई जानकारी नही है।

सीसीटीवी कैमरों में दिखे संदिग्ध
सूचना मिलने पर आरपीएफ व नीलगंगा पुलिस का बल मौके पर पहुंचा था, जहां युवकों की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, जिसमें संदिग्ध युवक नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पथराव करने वाले आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

वंदे भारत ट्रैन पर पथराव

वंदे भारत ट्रेन पर पथराव।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed