सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   A massive fire broke out in Rewa due to a gas cylinder collision with a calf, causing four people

Rewa News: गैस सिलिंडर से भड़की भीषण आग, दो मासूम समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलसे; इस वजह से हुआ हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2026 10:41 AM IST
A massive fire broke out in Rewa due to a gas cylinder collision with a calf, causing four people
रीवा शहर के पैपखरा क्षेत्र में मंगलवार देर रात गैस सिलिंडर से लगी भीषण आग ने एक परिवार की खुशियां पलभर में राख कर दीं। हादसा इतना भयावह था कि देखते ही देखते पूरा मकान आग की लपटों में घिर गया और घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। इस दर्दनाक घटना में एक महिला, एक पुरुष और दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका उपचार संजय गांधी अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार पैपखरा निवासी यशोदानंद शुक्ला के घर के आंगन में परिवार के सदस्य चूल्हे पर खाना बना रहे थे। वहीं, गैस सिलिंडर कमरे के अंदर रखा हुआ था, जहां एक बछड़ा भी बंधा था। बताया जा रहा है कि सिलेंडर का रेगुलेटर खुला रह गया था। इसी दौरान बछड़ा सिलेंडर से टकरा गया, जिससे पाइप निकल गई और तेजी से गैस पूरे कमरे में फैलने लगी।

परिवार के लोग उस समय आंगन में बैठकर भोजन कर रहे थे। इसी बीच चूल्हे की आग गैस के संपर्क में आते ही अचानक भड़क उठी और कुछ ही सेकंड में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते पूरा मकान आग की चपेट में आ गया।

ये भी पढ़ें- Twisha Case: 'बहू को फंदे पर लटका देखकर, पहला फोन पुलिस को क्यों नहीं किया'? सीबीआई का गिरिबाला से सख्त सवाल

हादसे में यशोदानंद शुक्ला, इंद्रकली शुक्ला तथा दो मासूम बच्चे आयुष्मान और दिव्यांश गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

फिलहाल संजय गांधी अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग गैस सिलेंडर की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: समाज विरोधी क्रियाकलाप के तहत गैंगस्टर इशू की संपत्ति कुर्क

27 May 2026

Meerut: सब जूनियर हॉकी लीग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खूब बहाया पसीना

26 May 2026

Meerut: प्रो. अशोक कुमार ने स्टार्टअप इंडिया और मुद्रा योजनाओं की दी जानकारी

26 May 2026

कानपुर: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने बांटी टॉफी

26 May 2026

Meerut: नौचंदी मेले के दुर्गा मंदिर परिसर के झूले और लाइटें पुलिस ने कराई बंद, मायूस लौटे लोग

26 May 2026
विज्ञापन

Muzaffarnagar: बेटे का जन्मदिन बनाने आए दामाद ने की फायरिंग, सास-सलहज समेत तीन घायल

26 May 2026

VIDEO: बिजली चोरी जांच के दौरान ग्रामीणों ने विजिलेंस टीम को दौड़ाया, बुलानी पड़ी पुलिस

26 May 2026
विज्ञापन

राजीव चौक फ्लाईओवर पर लगा भीषण जाम, दो घंटे तक रेंगती रहीं गाड़ियां

26 May 2026

गुरुग्राम के शिक्षक अशोक ने विद्यार्थियों को दिया गुरु मंत्र

26 May 2026

जनगणना ड्यूटी में उलझे अधिकारी, दफ्तरों में धूल फांक रहे 5000 से ज्यादा हैप्पी कार्ड

26 May 2026

Video: नतीजे घोषित होते ही समर्थकों ने निकाली विजयी रैलियां, देर रात तक चला जश्न

26 May 2026

गुरुग्राम में नौतपा का कहर: सुबह से बरसी आग, 43 डिग्री पार पहुंचा पारा

26 May 2026

मिलेनियम सिटी के लेजरवैली पार्क में पहला सिंथेटिक ट्रैक का होगा निर्माण

26 May 2026

बढ़ती गर्मी में बढ़ता बिजली संकट

26 May 2026

Bijnor: बीजेपी के जिला मंत्री पर शारीरिक शोषण का आरोप, महिला डॉक्टर ने दी तहरीर

26 May 2026

कानपुर: पिता-पुत्र की हत्या के मामले में हत्यारों को मौत की सजा देने की मांग

26 May 2026

Rajasthan: भैराना धाम आंदोलन हुआ उग्र, Hanuman Beniwal बने अगुआ, कर दिया बड़ा एलान

26 May 2026

कानपुर: व्यापारी एकता, अधिकारों के लिए संगठित रहने का लिया संकल्प

26 May 2026

VIDEO: मौलाना के नाम से फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक बयान किया पोस्ट, एफआईआर दर्ज

26 May 2026

गभाना का बाजार रहा बंद, राजा दीपेंद्रराज सिंह पंचतत्व में विलीन, बेटी ने दी मुखाग्नि

26 May 2026

VIDEO: मंगलसूत्र लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल

26 May 2026

पौड़ी में आज वनाग्नि की आठ घटनाएं, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

26 May 2026

पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के लिए किया धरना प्रदर्शन, मशाल जुलूस निकाला

26 May 2026

VIDEO: इंटर कॉलेज बदहाल... डिग्री कॉलेजों में रौनक, लखनऊ में कैसे सुरक्षित होंगे सहायता प्राप्त कॉलेज

26 May 2026

कटनी पुलिस का बड़ा एक्शन: ओडिशा से दो गांजा सप्लायर गिरफ्तार, 16 किलो गांजा पकड़ने के बाद खुला नेटवर्क का राज

26 May 2026

पौड़ी व कोटद्वार में पेट्रोल-डीजल पर्याप्त, श्रीनगर में बढ़ रही किल्लत

26 May 2026

चारधाम यात्रा; पेट्रोल और डीजल की मांग बढ़ी, पेट्रोल पंपों पर बढ़ा दबाव

26 May 2026

Panna Well Collapse: पन्ना में मौत का कुआं..! 5 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

26 May 2026

GPM: साप्ताहिक बाजार में बाइक पर सवार होकर आए हमलावर, व्यापारी को मारी गोली, लूटपाट करके भागे

ग्रीन कुंभ की दिशा में बढ़ा कदम : हरित हरिद्वार’ अभियान को लेकर सामाजिक संगठनों में उत्साह

26 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed