{"_id":"6a4f95f0685173f3c1035539","slug":"twenty-days-after-the-wedding-the-uttar-pradesh-police-took-the-bride-and-groom-away-from-their-bed-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-4482753-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: शादी पर मचा बवाल, 20 दिन बाद दूल्हे को भी साथ ले गई पुलिस; सामने आया कथित नाबालिग दुल्हन का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: शादी पर मचा बवाल, 20 दिन बाद दूल्हे को भी साथ ले गई पुलिस; सामने आया कथित नाबालिग दुल्हन का मामला
Sat, 11 Jul 2026 06:33 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 06:33 PM IST
सार
टीकमगढ़ जिले में दलालों के माध्यम से कराई गई शादी विवादों में घिर गई। विवाह के महज 20 दिन बाद उत्तर प्रदेश के अमेठी की पुलिस कथित नाबालिग दुल्हन को बरामद करने पहुंची और दूल्हे को भी अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विवाह के दौरान का चित्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुंदेलखंड में विवाह योग्य युवकों के लिए जीवनसाथी तलाशना लगातार चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर सक्रिय दलाल गिरोह लोगों को झांसे में लेकर शादियां करा रहे हैं, जिनके बाद परिवारों को कानूनी और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसा ही मामला टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र की बंधा चौकी अंतर्गत सामने आया है, जहां दलालों के माध्यम से कराई गई शादी के महज 20 दिन बाद उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले की पुलिस कथित नाबालिग दुल्हन को बरामद करने पहुंची और दुल्हे को भी अपने साथ ले गई।
बंधा निवासी राजेश शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि उनके छोटे भाई नीतेश शुक्ला का विवाह 16 जून को अछरू माता मंदिर में कराया गया था। यह रिश्ता बम्हौरी बराना निवासी रामकुमार नायक, बब्लू बिदुआ और संतोष चौबे नामक लोगों ने तय कराया था। परिवार को बताया गया था कि युवती प्रयागराज (नैनी) की रहने वाली है और उसके माता-पिता नहीं हैं। विवाह के बाद दोनों पति-पत्नी परिवार के साथ सामान्य जीवन बिता रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक से जांच की मांग की
परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब पांच बजे उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार से कुछ लोग पुलिस बताकर घर पहुंचे और युवती के साथ दूल्हे नीतेश को भी अपने साथ ले गए। परिवार ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। राजेश का आरोप है कि स्थानीय बंधा चौकी को पहले से इसकी कोई सूचना नहीं थी, जिससे उन्हें संदेह हुआ कि कहीं यह कोई साजिश या अपहरण का मामला तो नहीं है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक से जांच और कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी का बयान
हालांकि, मोहनगढ़ थाना प्रभारी अंकित दुबे ने बताया कि जिस युवती का विवाह कराया गया था, वह नाबालिग है। उसके अपहरण का मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के रामगंज थाने में अपराध क्रमांक 49/26 के तहत दर्ज है। उसी प्रकरण में अमेठी पुलिस युवती को बरामद करने आई थी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के तहत उसे अपने साथ ले गई।
ये भी पढ़ें- दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026: सियासी गहमागहमी के बीच नरोत्तम पहुंच रहे भोपाल, इनके साथ होगी 'वन-टू-वन' चर्चा
इस घटना ने एक बार फिर दलालों के माध्यम से होने वाली संदिग्ध शादियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुंदेलखंड में घटते लिंगानुपात और विवाह की बढ़ती समस्या का फायदा उठाकर कई गिरोह सक्रिय बताए जा रहे हैं। पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें शादी के बाद दुल्हन के फरार होने या दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने के मामले सामने आए हैं। ऐसे में पुलिस की जांच के साथ-साथ दलालों की भूमिका की निष्पक्ष पड़ताल भी बेहद जरूरी मानी जा रही है।