सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Three history-sheeters arrested for extortion bid against deputy manager; now behind bars

Ujjain News: डिप्टी मैनेजर से रंगदारी मांगने वाले 3 हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस का शिकंजा, अब सलाखों के पीछे आरोपी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
सार

खुद को इलाके का दबंग बताकर एक कंपनी के डिप्टी मैनेजर से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

Ujjain News: Three history-sheeters arrested for extortion bid against deputy manager; now behind bars
पुलिस हिरासत में तीनों बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नागदा में एक कंपनी के डिप्टी मैनेजर से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने खुद को इलाके का दबंग बताकर पहले धमकाया और फिर मौके पर ही 5 हजार रुपये नकदी वसूल ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटर साइकिल और नकदी बरामद की है।



फरियादी राजेश यादव, जो नागदा स्थित लैनेक्स कंपनी में डिप्टी मैनेजर हैं, ने बिरलाग्राम थाने में शिकायत दर्ज कराई कि तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने खुद को इलाके का दबंग बताते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी और पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP: ग्वालियर में 8 साल की मासूम की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुल्लक से पैसे निकालने के शक में पड़ोसी हिरासत में
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार आरोपियों ने मौके पर ही डरा-धमकाकर उनसे 5 हजार रुपये भी वसूल लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और वसूली गई राशि में से 560 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने शेष रकम खर्च कर देने की बात स्वीकार की है।

हिस्ट्रीशीटर निकले आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में उमेश कल्याणे (28 वर्ष), दीपक कल्याणे (34 वर्ष) और संदीप राठौड़ (30 वर्ष) शामिल हैं। आरोपियों पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed