{"_id":"6989556f12e47ce22c0c7165","slug":"bjym-state-president-shyam-tailors-first-visit-to-umaria-umaria-news-c-1-1-noi1225-3931671-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: भाजयुमो का शक्ति प्रदर्शन, युवा संवाद से लेकर कांग्रेस पर वार तक गरजे प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: भाजयुमो का शक्ति प्रदर्शन, युवा संवाद से लेकर कांग्रेस पर वार तक गरजे प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:46 PM IST
विज्ञापन
सार
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर रविवार को पहली बार उमरिया पहुंचे, जहां युवाओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने बजट को युवाओं व स्टार्टअप के हित में बताया और कार्यकर्ताओं से योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को लेकर तीखा प्रहार किया।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर रविवार को पहली बार उमरिया जिले के दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर जिले में खासा उत्साह देखने को मिला। महानदी बैरियर के पास सैकड़ों युवाओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ वे भरौला होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां माहौल पूरी तरह संगठनात्मक जोश से भरा नजर आया।
भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्याम टेलर ने बड़ी संख्या में मौजूद युवा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने केंद्र सरकार के हालिया बजट की प्रमुख बातों को सरल भाषा में रखते हुए कहा कि यह बजट खासतौर पर युवाओं, मध्यम वर्ग और स्टार्टअप्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बजट की सही जानकारी युवाओं तक पहुंचाना बेहद जरूरी है, ताकि भ्रम और विपक्ष के दुष्प्रचार से बचा जा सके।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बजट में रोजगार सृजन, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस प्रावधान किए गए हैं। युवाओं को स्वरोजगार और स्टार्टअप के माध्यम से आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं और बजट के लाभ आम लोगों तक पहुंचाएं और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करें।
इसके बाद भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्याम टेलर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का कोई मामला सामने नहीं आया है, जबकि कांग्रेस की सरकारें भ्रष्टाचार का पर्याय रही हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भाजपा की नीति और संगठन में भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है और यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
श्याम टेलर के स्वागत में भाजयुमो के पदाधिकारी, संभावित दावेदार और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक एकजुटता और आगामी जिम्मेदारियों को लेकर चर्चाएं होती रहीं।
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। ऐसे में श्याम टेलर का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है और इससे जिले में भाजयुमो की गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X