सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jewellery Robbery Case Cracked, Three Held

Umaria News: सराफा व्यापारी लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
सार

उमरिया जिले के घुंघुटी क्षेत्र में सराफा व्यापारी से लूट मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने व्यापारी का पीछा कर सुनसान रास्ते में मारपीट कर गहनों और नगदी से भरा बैग लूटा था। पुलिस लूटे गए सामान की बरामदगी में जुटी है।

Jewellery Robbery Case Cracked, Three Held
सराफा व्यापारी लूटकांड में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार

उमरिया जिले के पाली थाना अंतर्गत घुंघुटी चौकी क्षेत्र में सराफा व्यापारी से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार साप्ताहिक बाजार से लौट रहे एक सराफा व्यापारी के साथ रास्ते में मारपीट कर सोना-चांदी के गहनों एवं नगदी से भरा बैग लूट लिया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए घुंघुटी चौकी पुलिस लगातार संदिग्धों से पूछताछ और क्षेत्र में जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने सत्यम पीत पिता सुदामा मांझी (19) निवासी निलहरी तथा नागेश पिता राजेंद्र वासुदेवा (19) निवासी ग्राम चिमटा को गिरफ्तार किया। वहीं वारदात में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।

ये भी पढ़ें -Ladli Behna Yojana: 13 मई को 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में आएगी 36वीं किश्त, CM नरसिंहपुर से करेंगे राशि जारी

बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों ने मिलकर सुनियोजित तरीके से व्यापारी का पीछा किया और सुनसान रास्ते में वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने पहले चलती मोटरसाइकिल में बैग छीनने की कोशिश की, जिससे व्यापारी और उसका साथी सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद मारपीट करते हुए गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों से घटना के संबंध में अहम जानकारी मिली है। वहीं लूटे गए सामान की बरामदगी को लेकर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे पहले भी किसी वारदात में शामिल रहे हैं या नहीं।

घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र के व्यापारियों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर लोगों में नाराजगी थी, जिसके बाद पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव बढ़ रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

इस संबंध में घुंघुटी पुलिस ने बताया कि मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की विवेचना और बरामदगी की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed