सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News: Bear Attacks Elderly Man Returning Home, Deep Thigh Injury; Forest Dept Issues Alert Appeal

Umaria News: घर लौट रहे बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला, जांघ पर गहरी चोट, गांवों में अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के आसपास फिर वन्यजीव हमले की घटना सामने आई है। गेहूं पिसवाकर लौट रहे ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गए।

Umaria News: Bear Attacks Elderly Man Returning Home, Deep Thigh Injury; Forest Dept Issues Alert Appeal
भालू के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण गंभीर घायल
विज्ञापन

विस्तार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सटे रायपुर क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम एक भालू के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं वन विभाग ने आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर गश्त बढ़ा दी है।
Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार धमोखर परिक्षेत्र के कुम्हर्रा गांव निवासी कमल सिंह शुक्रवार को रायपुर गांव से शाम के समय गेहूं पिसवाकर सूनसान रास्ते से अपने घर लौट रहे थे। जब वे राजस्व क्षेत्र महुआ हार के पास पहुंचे, तभी अचानक उनका सामना दो भालुओं से हो गया। इससे पहले कि वे स्थिति को समझ पाते, एक भालू ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में कमल सिंह की जांघ पर गहरी चोट आई है। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत गंभीर तो है, लेकिन फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: MP News: सीएम आज पंधाना से करेंगे लाडली बहनों के खातों में राशि अंतरित, विकास कार्यों की देंगे सौगात

घटना की सूचना मिलते ही टाइगर रिजर्व के अधिकारी और वन अमला जिला अस्पताल पहुंचा। अधिकारियों ने घायल का हालचाल जाना और उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की। एहतियात के तौर पर टाइगर रिजर्व का एक कर्मचारी अस्पताल में तैनात किया गया है, ताकि पीड़ित परिवार को किसी तरह की दिक्कत न हो।

भालू के हमले की खबर फैलते ही रायपुर और आसपास के गांवों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। वन अमले ने क्षेत्र में लगातार गश्त शुरू कर दी है और भालुओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जंगल से सटे इलाकों में इन दिनों वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ जाती है, इसलिए विशेष सतर्कता जरूरी है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल या उससे लगे इलाकों में अकेले न जाएं। खेतों या सुनसान रास्तों पर समूह में निकलें और शाम के समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। किसी भी वन्यजीव की गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना देने के निर्देश भी दिए गए हैं।
 

रायपुर में भालू का हमला, 65 वर्षीय ग्रामीण गंभीर घायल, क्षेत्र में अलर्ट

रायपुर में भालू का हमला, 65 वर्षीय ग्रामीण गंभीर घायल, क्षेत्र में अलर्ट


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed