{"_id":"6994a4e6a09fff3c0601ad06","slug":"3-feet-bride-and-a-4-feet-groom-got-married-in-vidisha-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidisha News: सोशल मीडिया ने बना दी जोड़ी, विदिशा में तीन फीट की दुल्हन और चार फीट के दूल्हे ने रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidisha News: सोशल मीडिया ने बना दी जोड़ी, विदिशा में तीन फीट की दुल्हन और चार फीट के दूल्हे ने रचाई शादी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: विदिशा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
सार
Vidisha News: विदिशा की रहने वाली 3 फीट 8 इंच लंबी रेणुका नामदेव और महाराष्ट्र के अकोला के 4 फीट 2 इंच लंबे प्रतीक धानुका ने एक अनोखे विवाह के जरिए साबित कर दिया कि प्रेम, समझदारी और विश्वास किसी भी बाधा को पार कर सकते हैं।
दूल्हा-दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज नयापुरा क्षेत्र की निवासी रेणुका नामदेव अपनी असामान्य लंबाई के कारण लंबे समय तक शादी से परहेज करती रहीं। उनकी लंबाई मात्र 3 फीट 8 इंच है। वह नहीं चाहती थीं कि उनकी शारीरिक बनावट किसी पर बोझ बने या किसी के लिए शर्मिंदगी का कारण बने। यही वजह थी कि उन्होंने विवाह से दूरी बनाए रखी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों ने आपसी सहमति से लिया शादी का फैसला
हालांकि जब उनकी मुलाकात महाराष्ट्र के अकोला जिले के निवासी प्रतीक धानुका से हुई, तो उन्होंने अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने का निर्णय लिया। प्रतीक की लंबाई 4 फीट 2 इंच है। दोनों ने मिलकर यह तय किया कि प्रेम और समझदारी किसी भी भौतिक सीमा से बाधित नहीं हो सकती।
सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ा रिश्ता
रेणुका के परिवार ने हमेशा अपनी बेटी के लिए एक समझदार और अच्छे स्वभाव वाले जीवनसाथी की तलाश की, जबकि प्रतीक के परिवार को भी संस्कारी और समझदार जीवनसाथी की उम्मीद थी। लेकिन दोनों की शारीरिक बनावट और कम ऊंचाई के कारण उपयुक्त साथी चुनना आसान नहीं था। इस चुनौती को पार करने के लिए दोनों परिवारों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। बातचीत शुरू हुई, विचार और स्वभावों की मिलान हुआ और धीरे-धीरे यह रिश्ता मजबूत होता गया।
ये भी पढ़ें: स्टेटस पर डाली अंग्रेजी के प्रश्नपत्र की फोटो, शिक्षक और केंद्र अध्यक्ष निलंबित; जानें मामला
अकोला में हुई शादी
प्रतीक वर्तमान में पुणे की एक कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि रेणुका ने एम.ए. तक अपनी पढ़ाई पूरी की है। दोनों परिवारों की सहमति से विवाह संपन्न हुआ। अकोला में आयोजित रिसेप्शन समारोह में बड़ी संख्या में रिश्तेदार, मित्र और समाज के अन्य लोग शामिल हुए। नवदंपति को शुभकामनाएं देने के लिए लोग उत्साहपूर्वक मौजूद थे।

कमेंट
कमेंट X