सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   MLA reached Anandpur police station late at night police personnel were found sleeping

Vidisha News: देर रात आनंदपुर थाने पहुंचे विधायक, सोते मिले पुलिस के जवान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: विदिशा ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Vidisha: आनंदपुर थाने में देर रात हुए औचक निरीक्षण ने पुलिस की जमीनी हकीकत उजागर कर दी। बिना सूचना पहुंचे विधायक उमाकांत शर्मा को थाने में सुस्ती और लापरवाही के दृश्य देखने को मिले, जिस पर उन्होंने मौके पर ही पुलिस स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई।

MLA reached Anandpur police station late at night police personnel were found sleeping
सिरोंज विधायक देर रात पहुंचे थाने
विज्ञापन

विस्तार

विदिशा जिले के सिरोंज क्षेत्र में उस समय हलचल मच गई, जब सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा के देर रात आनंदपुर थाने के औचक निरीक्षण की जानकारी सामने आई। बिना किसी पूर्व सूचना के थाने पहुंचे विधायक ने पुलिस व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की सतर्कता का जायजा लिया। इस निरीक्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस व्यवस्था और कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Trending Videos


विधायक ने पुलिस वालों को जगाया
जानकारी के अनुसार, विधायक उमाकांत शर्मा देर रात अचानक आनंदपुर थाने पहुंचे। उन्होंने स्वयं थाने का शटर खोलकर अंदर प्रवेश किया और करीब 15 से 20 मिनट तक परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान कई कमरों में पुलिसकर्मी आराम करते हुए नजर आए, जबकि ड्यूटी से संबंधित गतिविधियां बेहद सीमित दिखाई दीं। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर विधायक ने स्वयं कर्मचारियों को जगाया और मौके पर मौजूद स्टाफ से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन




व्यवस्थाओं पर विधायकों ने जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान विधायक ने थाने की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि यदि थाने स्तर पर ही अनुशासन और सतर्कता में कमी होगी, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है। विधायक ने पुलिस स्टाफ को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने की हिदायत दी। उन्होंने यह भी कहा कि छोटी-छोटी लापरवाहियां भविष्य में बड़ी समस्याओं का कारण बन सकती हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच पुलिस की कार्यशैली को लेकर बहस शुरू हो गई है। कुछ लोगों ने विधायक के इस कदम को जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में सकारात्मक बताया, जबकि कुछ ने इसे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला कदम बताया है। वायरल वीडियो के चलते मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed