{"_id":"657b120ee56e6987dd0b5ee4","slug":"mp-news-mama-s-different-style-former-cm-was-seen-sowing-gram-by-plowing-the-field-with-a-tractor-2023-12-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP News: मामा का दिखा अलग अंदाज, पूर्व सीएम खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर चने की बुआई करते आए नजर, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मामा का दिखा अलग अंदाज, पूर्व सीएम खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर चने की बुआई करते आए नजर, वीडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 14 Dec 2023 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार
शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया पर अपने खेत में ट्रैक्टर चलाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अपने मध्य प्रदेश की माटी सोना उगलती है... धरती मां धन-धान्य से घरों को खुशहाल बना देती है। पसीने की कुछ बूंदों से माटी को नमन किया।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेत में ट्रैक्टर चलाया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नए सीएम की शपथ के एक दिन बाद अलग अंदाज में दिखे। शिवराज सिंह चौहान विदिशा स्थित अपने खेत पहुंचे और ट्रैक्टर लाकर चने की बुआई करते नजर आए।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायक दल की बैठक में डॉ. मोहन यादव के नाम का एलान होने के बाद राजभवन जाकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद भी शिवराज सिंह चौहान लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब शिवराज एक नए अंदाज में दिखाई दिए है। शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को विदिशा पहुंचे। यहां पर शिवराज सिंह ने अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर चने की बुआई की।
Trending Videos

शिवराज सिंह चौहान का ट्रैक्टर चलाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया पर अपने खेत में ट्रैक्टर चलाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अपने मध्य प्रदेश की माटी सोना उगलती है... धरती मां धन-धान्य से घरों को खुशहाल बना देती है। पसीने की कुछ बूंदों से माटी को नमन किया। आज खेतों की जुताई कर चने की बुआई की। बता दें इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भाई और मामा के साथ पूर्व मख्यमंत्री लिख दिया।

कमेंट
कमेंट X