फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fake plot registry exposed, administration bulldozer runs on illegal colonies

विदिशा में फर्जी रजिस्ट्री का भंडाफोड़: अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; प्रशासन हुआ सख्त

Fri, 27 Mar 2026 05:45 PM IST
विदिशा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: विदिशा ब्यूरो Updated Fri, 27 Mar 2026 05:45 PM IST
सार

विदिशा में फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट रजिस्ट्री मामले में आरोपी गिरफ्तार हुआ है। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कुरवाई में चार अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया और बिना अनुमति प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
Fake plot registry exposed, administration bulldozer runs on illegal colonies
अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का पंजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

विदिशा जिले में अवैध कॉलोनियों की कटाई और फर्जी रजिस्ट्री के मामलों को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। हाल ही में विदिशा में फर्जी तरीके से प्लॉट की रजिस्ट्री कराने का एक बड़ा मामला सामने आया, जिसमें सिविल लाइन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से जिले में भूमाफियाओं और अवैध कॉलोनी संचालकों के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख साफ दिखाई दे रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला शहर के चार नंबर प्लेटफॉर्म स्टेशन के पास स्थित एक प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री से जुड़ा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि प्लॉट की रजिस्ट्री फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कराई गई थी। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शिवाजी चौक निवासी तपन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी आर.के. मिश्रा के अनुसार, आरोपी ने दस्तावेजों में हेरफेर कर प्लॉट की रजिस्ट्री करवाई, जिससे असली मालिक को नुकसान हुआ। वहीं, इस रजिस्ट्री प्रक्रिया में शामिल गवाहों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। पुलिस अब अन्य गवाहों और संभावित आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क का खुलासा कर सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: MP: स्कॉर्पियो पर BJP का झंडा लगाकर ले जा रहा था शराब, दतिया पुलिस ने किया भंडाफोड़; 58 पेटियां की गई जब्त

इधर, मामले के सामने आने के बाद जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट हो गया है। अवैध कॉलोनियों और बिना अनुमति के हो रही प्लॉटिंग पर लगातार कार्रवाई जारी है। प्रशासन पहले ही ऐसे कॉलोनी संचालकों को नोटिस जारी कर बकाया टैक्स जमा करने और वैध अनुमति लेने के निर्देश दे चुका था, लेकिन नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अब सख्ती बरती जा रही है।

इसी क्रम में विदिशा जिले के कुरवाई क्षेत्र में चार अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया गया। एसडीएम मनीष जैन के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में इन कॉलोनियों के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। बताया गया कि ये कॉलोनियां बिना वैधानिक अनुमति के विकसित की जा रही थीं, जिससे भविष्य में लोगों के साथ धोखाधड़ी की आशंका थी।

प्रशासन ने बीना रोड और कैथोरा रोड पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों को भी चिन्हित कर उनके निर्माण को ध्वस्त किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और रेरा की अनुमति के बिना किसी भी कॉलोनी का विकास पूरी तरह गैरकानूनी है, और इस तरह की कॉलोनियां पूर्णतः अवैध मानी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed