सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Auto driver shaves his head after not getting justice, a unique protest against the system

Vidisha News: न्याय न मिलने पर ऑटो चालक ने कराया मुंडन, सिस्टम के खिलाफ अनोखा विरोध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: विदिशा ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2026 04:35 PM IST
Auto driver shaves his head after not getting justice, a unique protest against the system

शहर में एक ऑटो चालक द्वारा न्याय न मिलने पर अनोखे और भावनात्मक विरोध का मामला सामने आया है। वर्षों से मेहनत कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे संतोष मूले ने सिस्टम से निराश होकर मुक्तिधाम पहुंचकर अपना मुंडन कराया और इसे अपने आत्मसम्मान व पीड़ा का प्रतीक बताया।

घटना की शुरुआत 7 मार्च की सुबह हुई, जब संतोष अपने ऑटो से एक महिला को मेडिकल कॉलेज छोड़ने पहुंचे। संबंधित महिला वहां आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत बताई जा रही है। संतोष के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर उस समय एंबुलेंस और अन्य वाहनों की भीड़ थी, जिससे अंदर तक वाहन ले जाना संभव नहीं था। ऐसे में उन्होंने महिला को गेट के पास ही उतार दिया। इसी बात पर महिला नाराज हो गई और आरोप है कि उसने अन्य कर्मचारियों को बुलाकर संतोष के साथ मारपीट की तथा अभद्र व्यवहार किया।

संतोष का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर में ही अन्य कर्मचारियों से शिकायत की, लेकिन वहां भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। उल्टा उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की गई, जिससे वह और अधिक आहत हो गए। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई, जहां उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। बावजूद इसके, संतोष का आरोप है कि कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ और उन्हें न्याय नहीं मिला।

ये भी पढ़ें-  विदिशा में अचानक बदला मौसम, बड़े-बड़े ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित

उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डीन से भी इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की, लेकिन वहां से भी निराशा ही हाथ लगी। लगातार दर-दर भटकने और सुनवाई न होने से संतोष मानसिक रूप से टूट गए। इसी निराशा के चलते उन्होंने समाज के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त करने के लिए एक अनोखा और प्रतीकात्मक रास्ता चुना।
संतोष ने मुक्तिधाम पहुंचकर अपना मुंडन कराया और इसे अपनी “प्रतीकात्मक मृत्यु” बताया। उन्होंने कहा कि जब एक जीवित व्यक्ति की कहीं सुनवाई नहीं होती, तो वह खुद को मृत समान महसूस करता है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे 13 दिनों तक मृत्यु संस्कार से जुड़ी सभी रस्में निभाएंगे, ताकि समाज और प्रशासन उनकी पीड़ा को समझ सके।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच संतोष ने एक महत्वपूर्ण मांग भी उठाई है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों को केवल उनके कार्यस्थल तक ही वर्दी पहनने की अनुमति होनी चाहिए, ताकि वे सार्वजनिक स्थानों पर अपने पद का दुरुपयोग न कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: जौनपुर में बदला मौसम, हल्की बारिश, आसमान में छाए बादल

20 Mar 2026

Manali: अटल टनल में तीन फीट बर्फ, वाहनों की आवाजाही बंद

20 Mar 2026

फगवाड़ा पुलिस ने नशे के हॉटस्पॉट छज कॉलोनी में कासो आपरेशन चलाया

20 Mar 2026

बहादुरगढ़ के बादली में 12 से 15 एमएम बारिश ने जन जीवन किया प्रभावित, खेती-बाड़ी को नुकसान

कानपुर के संस्थानों तक पहुंचा 'अमेरिकन ओजी' गांजा, एक कश में दिमाग सुन्न कर देता है यह नशा

20 Mar 2026
विज्ञापन

फिरोजपुर छावनी पुलिस ने चुराए सोने के जेवरात संग चोर पकड़े

धामी कैबिनेट में विधायक मदन कौशिक की एंट्री

20 Mar 2026
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में मौसम का मिजाज बदला, किसानों की चिंता बढ़ी

20 Mar 2026

VIDEO: मौसम का यू-टर्न, ओले के साथ शुरू हुई बारिश

20 Mar 2026

VIDEO: मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाने को बेताब रहे श्रद्धालु

20 Mar 2026

अलीगढ़ में सुबह से ही बारिश शुरू, बढ़ी ठंडक

20 Mar 2026

फगवाड़ा में सांसद ने सुनीं दुकानदारों की समस्याएं

20 Mar 2026

विधायक भरत सिंह चौधरी को मिली धामी कैबिनेट में जगह, मंत्रिपद की ली शपथ

20 Mar 2026

धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पांच मंत्रियों की ताजपोशी

20 Mar 2026

चरखी-दादरी में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई 13 एमएम वर्षा, किसानों की बढ़ी चिंता

20 Mar 2026

चरखी-दादरी में बारिश के बीच भी सिलिंडर के लिए लाइनों में लगे रहे उपभोक्ता

20 Mar 2026

चंडीगढ़ के सेक्टर 23 में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योग चैंपियनशिप का आयोजन

20 Mar 2026

Jitan Ram Manjhi's Iftar Party: जीतन राम मांझी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए कई NDA नेता | Bihar Politics

20 Mar 2026

VIDEO: आगरा में सुबह से ही झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

20 Mar 2026

VIDEO: दिन में छाया अंधेरा, वाहनों की लाइट जलाकर निकले लोग

20 Mar 2026

VIDEO: सुबह 9 बजे छाए काले बादल, दिन में लाइट जलाकर निकले वाहन

20 Mar 2026

VIDEO: सुबह से ही छाये काले बादल, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

20 Mar 2026

VIDEO: लखनऊ में सुबह छाए काले बादल, झोंकेदार हवाओं के साथ हुई बारिश

20 Mar 2026

फगवाड़ा में बरसात से मौसम हुआ ठंडा

20 Mar 2026

नारनौल में सुबह से हो रही हल्की बारिश, किसानों को फसल खराब होने का सता रहा डर

झज्जर में रात से हो रही बारिश

नारनौल में चामुंडा देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

झज्जर के सिस्टा में एनएसएस कैंप की हुई शुरुआत

बहादुरगढ़ में 24 घंटे में 7 मिमी बारिश दर्ज

झज्जर के बेरी में नवरात्र के दूसरे दिन मां भीमेश्वरी मंदिर में जले आस्था के दीप

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed