सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Administration cracks down on misuse of domestic gas, raids restaurants, seizes 10 cylinders

विदिशा में गैस माफिया पर शिकंजा: 10 घरेलू सिलिंडर जब्त, प्रशासन की सख्ती से मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: विदिशा ब्यूरो Updated Sun, 22 Mar 2026 01:42 PM IST
Administration cracks down on misuse of domestic gas, raids restaurants, seizes 10 cylinders

विदिशा शहर में घरेलू रसोई गैस के कथित दुरुपयोग को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए व्यापक छापामार अभियान चलाया। हाल के दिनों में गैस की किल्लत संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार प्रीति पंथी और निधि लोधी के नेतृत्व में गैस एजेंसियों तथा होटल-रेस्टोरेंट्स पर औचक जांच की गई।

अभियान के दौरान कई स्थानों पर चौंकाने वाली स्थिति सामने आई, जहां घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधियों में किया जा रहा था। जांच टीम ने ऐसे रेस्टोरेंट्स और ढाबों पर कार्रवाई करते हुए 10 सिलेंडर जब्त किए और संबंधित संचालकों के खिलाफ पंचनामा तैयार किया। प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हड़कंप मच गया।

तहसीलदार प्रीति पंथी ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर केवल आम उपभोक्ताओं की रसोई के लिए निर्धारित होते हैं, जबकि व्यावसायिक उपयोग के लिए अलग श्रेणी के सिलेंडर उपलब्ध कराए जाते हैं। नियमों का उल्लंघन न केवल अवैध है, बल्कि इससे आम नागरिकों की गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका भी रहती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की अनियमितताओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पढ़ें: महाकाल मंदिर पहुंचे महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन, भोग आरती में किए दर्शन; व्यवस्थाओं की सराहना की

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि शहर में गैस की कोई वास्तविक कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कुछ लोगों द्वारा घरेलू गैस के दुरुपयोग से ही कृत्रिम किल्लत की स्थिति उत्पन्न होती है। इसे देखते हुए गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

एडवाइजरी के तहत सभी गैस एजेंसी संचालकों को अपने प्रतिष्ठान के बाहर स्पष्ट सूचना पट्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें गैस वितरण का समय और प्रक्रिया दर्शाई जाएगी। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि निर्धारित समय पर ही उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे गैस से जुड़ी किसी भी अनियमितता या शिकायत की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। साथ ही चेतावनी दी गई है कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

छतरपुर में तेंदुए की करंट से मौत: खेत मालिक हिरासत में, अन्य जानवरों के कंकाल भी मिले; जांच तेज

22 Mar 2026

Ujjain: भांग और भस्म से सजे बाबा महाकाल, चतुर्थी पर अलौकिक रूप ने मोहा मन; भक्तों ने कतार में लगकर किए दर्शन

22 Mar 2026

लुधियाना में पशु पालन मेला, किसानों की दी जानकारी

22 Mar 2026

फगवाड़ा थाना सिटी में समाधान कैंप, 10 शिकायतों का निपटारा

22 Mar 2026

'इस्तीफा नहीं, गिरफ्तारी चाहिए': जालंधर में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री मान का पुतला फूंका

22 Mar 2026
विज्ञापन

कपूरथला में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत

बच्चों ने हिंद के सरदार नामक कठपुतली नाटक प्रस्तुत किया, VIDEO

22 Mar 2026
विज्ञापन

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के मकबरे पर अकीदत पेश की, VIDEO

22 Mar 2026

कानपुर: आईआईए भवन में गोष्ठी का आयोजन, वक्ता अरुण ऋषि बोले- सफलता का आधार है समय प्रबंधन

22 Mar 2026

कार्रवाई की मांग पर अड़े छात्रों ने सूर्य प्रताप के लिए मौन रहकर जताया शोक, VIDEO

21 Mar 2026

मुल्क में अमन चैन व ईरान युद्ध जल्द खत्म होने की दुआ मांगी

21 Mar 2026

मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना कर मांगी परिवार की खुशहाली, गूंजे जयकारे

21 Mar 2026

ठाकुरखेड़ा सीएचसी में एक्सरे फिल्म नहीं, मरीजों को मोबाइल पर दी जा रही रिपोर्ट

21 Mar 2026

शुक्लागंज में डिवाइडर पर पालिका की ओर से लगवाई गई रेलिंग टूटी, हादसे का डर

21 Mar 2026

पालिका परिसर में पानी की टंकी की मरम्मत शुरू, दो माह में शुरू होगी जलापूर्ति

21 Mar 2026

नमो घाट पर नाविकों की मनबढ़ई, बजड़ा लगाने से मना करने पर मैनेजर को बेरहमी से पीटा; VIDEO

21 Mar 2026

नमक फैक्टरी के जहरीले धुएं से राहगीरों की आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ

21 Mar 2026

पपीते की खेती से चमक रही किसानों की तकदीर, नवरात्रि में बढ़े दाम

21 Mar 2026

बेमौसम बारिश से गांवों में नारकीय हालात, गलियों में नालियों का पानी भरा

21 Mar 2026

साढ़ थाना में तीन सगे भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

21 Mar 2026

मेहरमती गणेशपुर गांव में ईद का जश्न खूनी संघर्ष में बदल गया, दो भाइयों की मौत, पांच घायल

21 Mar 2026

उन्नाव: पत्नी ने सुपारी देकर पति की हत्या करवाई थी, आरोपी गिरफ्तार

21 Mar 2026

गंगा बचाने का संदेश लेकर नमो घाट से शुरू होगी रन फॉर क्लीन गंगा मैराथन, VIDEO

21 Mar 2026

VIDEO: गीता शोध संस्थान में नाट्य मंचन और भजनों की प्रस्तुति, सांसद हेमा मालिनी ने भी की शिरकत

21 Mar 2026

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: सीएम योगी के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा, अलर्ट पर अफसरों की टीम

21 Mar 2026

लखनऊ में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या, पुलिस किरायेदार को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

21 Mar 2026

तीसरे दिन पूजी गई मां चन्द्रघंटा, भक्तों ने खीर का लगाया भोग; VIDEO

21 Mar 2026

गाजीपुर में रेलिंग तोड़ गंगा में समाई ट्रैक्टर-ट्रॉली, VIDEO

21 Mar 2026

VIDEO: सांसद हेमा मालिनी का दिखा भजन गायक का रूप, मंच से सुनाया 'चल रे मन वृंदावन...'; ब्रजवासी हो गए भाव विभोर

21 Mar 2026

अलीगढ़ में झालर टूटने के विवाद को लेकर ईद पर संघर्ष, जमकर चले पत्थर

21 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed