सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   woman was caught during drinking party, raped in field, murdered, and then stuffed into a bag and thrown away

हैवानियत की हद पार: शराब पार्टी कर रहे दरिंदों ने महिला को दबोचा, बारी-बारी नोंचा; गला घोंटकर बोरी में फेंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: भिन्ड ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
सार

भिंड में महिला की हत्या के अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अकेली महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर गला घोंटकर हत्या की और शव बोरी में भरकर फेंक दिया। घटनास्थल की घास से मिले सुराग से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। 

woman was caught during drinking party, raped in field, murdered, and then stuffed into a bag and thrown away
भिंड में अंधे कत्ल का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भिंड जिले में पुलिस ने एक सनसनीखेज अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया था। दरअसल घटना 18 फरवरी की है, जब सोई गांव के खेतों में एक महिला का शव प्लास्टिक की बोरी में बंद मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। पहचान होने के बाद मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Trending Videos


शुरुआत में पुलिस के सामने यह मामला पूरी तरह अंधे कत्ल के रूप में था, जिसमें कोई ठोस सुराग नहीं मिल पा रहा था। पुलिस ने करीब 100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद एसपी असित यादव के निर्देशन और एसडीओपी रविन्द्र वास्कले के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गहन जांच के दौरान पुलिस को एक अहम सुराग हाथ लगा, जो घटनास्थल पर मिली घास से जुड़ा था। इसी आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सागर कार अग्निकांड: डॉक्टर पति ने ही रची थी पत्नी की हत्या की साजिश, अवैध संबंधों के चलते बुना मौत का जाल

अकेली देख बहका मन
पुलिस ने दिनेश, अनिल, संजीव शर्मा, हरिओम शर्मा और सरजू शर्मा को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी बढपुरी गांव के पास खेतों में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अकेली जा रही महिला को देखा और वारदात की साजिश रच डाली। महिला को पकड़कर सरसों के खेत में ले जाया गया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।

चंबल में फेंकना था, मेढ़ पर फेंक गए
घटना को छिपाने के लिए आरोपियों ने महिला के शव को प्लास्टिक की बोरी में घास के साथ भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश की। वे शव को चंबल नदी में फेंकने जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही सोई गांव के खेतों की मेढ़ पर बोरी को फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से बरामद घास का आसपास के खेतों से मिलान किया, जिससे जांच को निर्णायक दिशा मिली और अंततः आरोपियों तक पहुंचना संभव हो सका। पूरे मामले का खुलासा एसपी असित यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान किया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राहत की भावना है, वहीं इस जघन्य अपराध ने समाज को झकझोर कर रख दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed