{"_id":"6634a91f93dc363a030981e9","slug":"satta-ka-sangram-youth-expressed-their-views-says-will-vote-on-the-issue-of-education-and-development-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: सत्ता के संग्राम में युवाओं ने खुलकर रखी अपनी बात, कहा- शिक्षा-विकास के मुद्दे पर देंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: सत्ता के संग्राम में युवाओं ने खुलकर रखी अपनी बात, कहा- शिक्षा-विकास के मुद्दे पर देंगे वोट
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 03 May 2024 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार
Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में है। सुबह लोगों के साथ चाय पर चर्चा करने के बाद युवाओं से चुनावी मुद्दों पर बात की गई। पढ़िए, क्या बोले युवा मतदाता?
Satta Ka Sangram: युवाओं के साथ चुनावी चर्चा।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
Satta Ka Sangram: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने मप्र के सफर पर निकला है। आज यह चुनावी रथ विदिशा लोकसभा क्षेत्र में है। इस सीट पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानू शर्मा के बीच मुकाबला है। सुबह लोगों के साथ चाय पर चर्चा के बाद दोपहर में युवाओं से चुनावी मुद्दे जाने गए, पढ़िए, क्या बोले युवा वोटर?
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार वोट देने जा रहे एक युवा मतदाता ने कहा कि हमारे क्षेत्र ग्वालियर में कांग्रेस, भाजपा के अलावा बसपा ने भी प्रत्याशी उतारा है। मैं शिक्षा के मुद्दे पर मतदान करूंगा। इनके अलावा भी कुछ युवाओं ने विकास और शिक्षा के मद्दे पर वोट देने की बात कही।
लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट देने जा रही युवती ने कहा कि मैं मूलभूत सुविधाओं, विकास और महिलाओं के मुद्दे पर मतदान करेंगे। महिलाओं की सुरक्षा भी एक बड़ा मुद्दा है।
एक अन्य युवती ने कहा कि हर राज्य में अलग-अलग नेता हैं। लोकसभा में देश के मुद्दों पर होते हैं, लेकिन हमें क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर भी मतदान करना चाहिए। विदिशा में सड़कों की हालत खराब हैं।
सुबह चाय पर चर्चा में क्या बोले मतदाता
आज का कार्यक्रम
शाम 5 बजे राजनेताओं से चर्चा
स्थान: माधवगंज चौक, विदिशा
संपर्क: अमित रायकवार
इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।

कमेंट
कमेंट X