सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   Vidisha: Lakhs of devotees reached Manora fair, number of devotees increased due to story of Shiva Mahapuran

Vidisha: मानोरा मेले में पहुंचे लाखों श्रद्धालु, शिव महापुराण की कथा के कारण और बढ़ गई भक्तों की संख्या

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, विदिशा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 07 Jul 2024 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार

मानोरे का मेला काफी प्रसिद्ध है। हर साल लाखों भक्त इस यात्रा में पहुंचते हैं। इस मेले में भगवान जगदीश स्वामी की रथ यात्रा निकाली जाती है। इसके लिए लोग दूर-दूर से पैदल चलकर पहुंचे और रथ पर सवार भगवान जगदीश स्वामी के दर्शन किए।

Vidisha: Lakhs of devotees reached Manora fair, number of devotees increased due to story of Shiva Mahapuran
विदिशा जिले के मानोरे मेले में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विदिशा के पास स्थित मनोरा में आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। इसमें लाखों श्रद्धालु पहुंचे। इस वर्ष भक्तों की संख्या अत्यधिक बढ़ गई है, क्योंकि विदिशा में 6 जुलाई तक शिव महापुराण की कथा का आयोजन हो रहा था। पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से चल रही कथा में भी लोग पहुंचे थे, वे यात्रा में शामिल हुए। 
Trending Videos


बता दें कि मानोरे का मेला काफी प्रसिद्ध है। हर साल लाखों भक्त इस यात्रा में पहुंचते हैं। इस मेले में भगवान जगदीश स्वामी की रथ यात्रा निकाली जाती है। इसके लिए लोग दूर-दूर से पैदल चलकर पहुंचे और रथ पर सवार भगवान जगदीश स्वामी के दर्शन किए। सुरक्षा व्यवस्था में पर्याप्त बल लगाया गया है, यहां सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही है, वहीं माइक से सभी को सूचित किया जा रहा है कि अपने-अपने समान जेवर की सुरक्षा स्वयं करें मंगलसूत्र आदि लोगों के चोरी हो रहे हैं। बताया जाता है मानोरा का यह मेला कई वर्षों से चला आ रहा है एक दिन के इस मेले में कई लोग पिंड भरते हुए तो कई लोग पैदल मनोर पहुंचते हुए दिखाई देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल कुमार डामोर अपर कलेक्टर ने बताया कि इस मानोरा मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त भगवान जगदीश स्वामी की इस रथ यात्रा में शामिल होने पहुंच रहे हैं। तीन दिन के इस मेले में आज का मुख्य दिन है। आज भगवान जगदीश स्वामी रथ पर सवार होकर भ्रमण के लिए निकलते हैं। मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है और यह ग्राम लगातार बढ़ रहा है। यहां सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु हो चुके हैं।

डॉ. प्रशांत चौबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मानोरा मेला में पुलिस, होमगार्ड, एसएफ, महिला बल, वन विभाग, कोटवार और होमगार्ड के आपदा मित्र, साढ़े चार सौ पर्याप्त बल तैनात किया गया है तो वहीं विदिशा सागर हाईवे का पूरा ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल चलकर आ रहे हैं। मंदिर में दर्शन कर रहे हैं और रथ के दर्शन कर रहे हैं। रथ यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं की सुबह लगभग 50 हजार की संख्या थी और अब लोग आते-जाते रहेंगे तो उम्मीद है कि लाख, सवा लाख श्रद्धालु दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed