{"_id":"69f840a1810eac014501331f","slug":"vidisha-news-case-filed-against-bjp-leader-shashank-bhargava-in-farmer-suicide-sit-probe-reveals-allegations-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidisha News: किसान आत्महत्या मामले में भाजपा नेता शशांक भार्गव पर केस, SIT जांच में हुआ आरोपों का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidisha News: किसान आत्महत्या मामले में भाजपा नेता शशांक भार्गव पर केस, SIT जांच में हुआ आरोपों का खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: Priya Verma
Updated Mon, 04 May 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार
विदिशा में किसान आत्महत्या के मामले में जांच के बाद पूर्व विधायक और भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विशेष जांच टीम की पड़ताल में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाजपा नेता शशांक भार्गव पर केस दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बीती 27 अप्रैल को जिले में किसान द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता और पूर्व विधायक शशांक भार्गव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 108के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार किसान गोविंद गुर्जर का शव 27 अप्रैल को पीपल वाली पुलिया के पास रेलवे ट्रैक के समीप मिला था। घटना से पहले किसान ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने पूर्व विधायक पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस वीडियो को जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Indore News: अब परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, जेल की दीवारों पर दौड़ेगा करंट, 18 करोड़ होंगे खर्च
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने विशेष जांच टीम का गठन किया। SIT की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शशांक भार्गव ने कथित तौर पर किसान पर मकान से जुड़े एक एग्रीमेंट के लिए दबाव बनाया और उसे आर्थिक रूप से परेशान किया, जिससे वह मानसिक रूप से तनाव में था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर रविवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच की जा रही है। गौरतलब है कि शशांक भार्गव मार्च 2024 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

कमेंट
कमेंट X