सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   Vidisha News Mistress worth crores goes away calling her loved ones body donated by old age home

Vidisha News: अपनों को पुकारती हुई चली गई करोड़ों की मालकिन, वृद्ध आश्रम द्वारा हुआ देहदान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 11 Nov 2023 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में करोड़ों संपत्ति की मालकिन एक महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला को कोई संतान नहीं थी। हालांकि, महिला द्वारा पूर्व में व्यक्त की गई इच्छानुसार उसका देहदान हुआ।

Vidisha News Mistress worth crores goes away calling her loved ones body donated by old age home
महिला का हुआ देहदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विदिशा के ग्राम ढोल खेड़ी इमलिया निवासी 72 वर्षीय शकुन बाई तिवारी  27 जुलाई 2023 को ग्राम के सरपंच और पुलिस प्रभारी द्वारा  मरणासन्न अवस्था में वृद्ध आश्रम आई थी। हालांकि, वृद्धा के पास 100 बीघा जमीन और संपत्ति थी। जो उसके करीबी रिश्तेदारों ने उनके जीते जी धोखे से अपने नाम करवा ली थी। फिर भी उनके किसी भी परिजन ने वृद्धा की देखभाल और उनका हक दिलाने की जिम्मेदारी नहीं उठाई।

Trending Videos


बता दें कि वह बीमार अवस्था में थी। आश्रम अध्यक्ष इंदिरा शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा और उनकी टीम सेवा-सत्कार कर रही थी। शकुन बाई तिवारी अपनों से सताई हुई वह बदनसीब महिला थी, जिनकी कोई संतान नहीं थी। पति की मौत के बाद महिला अपने ही परिजनों की छलकपट से परेशान होकर वृद्ध आश्रम चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री हरि वृद्ध आश्रम में उनकी देखभाल और मान-सम्मान मिलने के  बाद वे कुछ हद तक ठीक भी हो गई थी। फिर भी उनकी नजर उनके अपने परिजनों को ढूंढती रहती थी। परंतु कोई भी उनसे आश्रम में मिलने नहीं आया। उनकी बीमारी के चलते परिजनों को सूचना दी गई थी, तब उनकी देवरानी का बेटा नारायण शर्मा वृद्ध आश्रम आया था। उन्हें कुछ बाजार की दवा लाने भेजा तो वह फिर दोबारा वापस नहीं आया। उनका स्वास्थ्य अधिक बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां सघन उपचार के चलते उनका देहांत हो गया।

शकुन तिवारी की अंतिम इच्छा अनुसार उनका देहदान शासकीय अटल बिहारी मेडिकल कालेज में किया गया। उनके परिजनों को सूचना देने पर भी वह नहीं पहुंचे। परिजनों के नाम पर उनकी देवरानी का बेटा नारायण शर्मा ने अस्पताल में पहुंचकर देहदान की और अपनी बड़ी मां की इच्छा अनुसार उनका देहदान किया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रध्यापक और छात्र सहित डीन सुनील नंदेश्वर ने श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर श्री हरि वृद्ध आश्रम अध्यक्ष इंदिरा शर्मा और वेदप्रकाश शर्मा सहित उनके समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed