सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: US Consulate General spokesperson said – Hindi is necessary to know India

Maharashtra: अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास के प्रवक्ता बोले- भारत को जानने के लिए हिंदी है जरूरी

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 12 Jan 2024 08:17 PM IST
विज्ञापन
सार
ग्रेग पार्डो ने हिंदी भाषा की खासियत का उल्लेख करते हुए कहा कि हिंदी दुनिया की जरूरत बनती जा रही है। भारत को समझने के लिए हिंदी का ज्ञान आवश्यक है। वहीं, अभिनेता आशुतोष राणा ने कहा कि हिंदी भाषा को अगर हम गरिमा प्रदान करगें तो वह भी हमें गरिमा प्रदान करेगी...
loader
Maharashtra: US Consulate General spokesperson said – Hindi is necessary to know India
US Consulate General: Greg Pardo - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

मुंबई में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास के प्रवक्ता ग्रेग पार्डो ने कहा कि हिंदी दुनिया के लिए जरूरी भाषा बनती जा रही है। भारत को जानने के लिए हिंदी जरूरी है और यही वजह है कि पिछले कुछ साल से अमेरिका से बड़ी संख्या में छात्र हिंदी सीखने के लिए भारत आ रहे हैं। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर मुंबई हिंदी पत्रकार संघ की ओर से बांद्रा (पूर्व) के उत्तर भारतीय संघ भवन हॉल में आयोजित हिंदी सेवा सम्मान एवं स्मारिका विमोचन समारोह में सम्मानित होने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास के प्रवक्ता ग्रेग पार्डो ने यह भावना व्यक्त की।

ग्रेग पार्डो ने हिंदी भाषा की खासियत का उल्लेख करते हुए कहा कि हिंदी दुनिया की जरूरत बनती जा रही है। भारत को समझने के लिए हिंदी का ज्ञान आवश्यक है। वहीं, अभिनेता आशुतोष राणा ने कहा कि हिंदी भाषा को अगर हम गरिमा प्रदान करगें तो वह भी हमें गरिमा प्रदान करेगी। राज्य के कौशल विकास व रोजगर व मुंबई उपनगर के प्रभारी मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि हिंदी जुबान बहुत प्यारी और मीठी होती है, जो इसके संपर्क में आता है उसे हिंदी फेविकोल की तरह पकड़ कर अपना बना लेती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बहुत आगे बढ़ रहा है। ऐसे में हमें उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि देश के विकास के साथ राजभाषा हिंदी का भी विकास होगा।

विधायक राजहंस सिंह ने कहा कि हिंदी ही एक ऐसी भाषा है, जो सभी दिलों को जोड़ने का काम करती है। यह किसी से किसी को तोड़ने की बात नहीं करती। उन्होंने कहा, आज का यह कार्यक्रम पत्रकारों का है। पत्रकार बुद्धिजीवी होते हैं। पत्रकारों के हाथ में जो कलम होती है, वह कलम नहीं तलवार है। पत्रकार अपनी विश्वसनीय खबरों से सरकार को हिलाने का काम करते हैं। सांसद मनोज कोटक ने कहा कि हिंदी साहित्य का प्रभाव इस शहर पर बहुत है। हिंदी का प्रयोग अच्छे कार्य के किए किया जाना चाहिए न कि राजनीति के लिए। उन्होंने कहा कि पत्रकर कलम का धनी होता है। पत्रकार का कार्य है रचनात्मक कार्यों में सहयोग देना। पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष नसीम खान ने कहा की हिंदी के लिए कार्य करने वालों को आगे लाने की पहल अच्छी है। मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा की हिंदी सबकी भाषा है।

वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार सुदर्शना द्विवेदी ने कहा कि आज मुझे बहुत खुशी हो रही है कि 45 साल की पत्रकारिता की सेवा करने के बाद पहली बार मुझे मुंबई हिंदी पत्रकार संघ की ओर से सम्मानित किया जा रहा है। लेकिन दुःख के साथ मुझे कहना पड़ रहा है कि हिंदी पत्रकारों को वह सम्मान और हक नहीं मिला, जिसका वे असली हकदार हैं।

मुंबई हिंदी पत्रकार संघ की तरफ से योगायन समूह के प्रमुख डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह, अभिनेता आशुतोष राणा, छत्तीसगढ़ साहित्य परिषद के संरक्षक डॉ राजाराम त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार सुदर्शना द्विवेदी और अमेरिकन महा वाणिज्य दूतावास के प्रवक्ता के ग्रेग पार्डो को हिंदी भाषा के विकास में योगदान के लिए हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह, मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, आचार्य पवन त्रिपाठी, प्रदेश भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडेय, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, महासचिव विजय सिंह कौशिक, उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह सहितसभी पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विधि जैन तथा आभार सुरेंद्र मिश्र ने व्यक्त किया।

हिंदी पत्रकार भवन के लिए सरकार मुंबई में देगी जमीन

महाराष्ट्र के राजस्व और पशुपालन, डेयरी विकास मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हिंदी पत्रकारों के समक्ष होने आने वाली चुनौतियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दूसरों की खोज-खबर लेने वाले मुंबई हिंदी पत्रकार संघ का खुद का भवन नहीं है। पाटिल ने संघ को भवन के लिए जमीन आवंटित करने की घोषणा की। उनकी इस घोषणा से पूरा हाल तालियों से गूंज उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed