सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Adani Group to Start Mega Eye Health Service Campaign in Rural Bihar

अदाणी समूह की बड़ी पहल: बिहार में ग्रामीण नेत्र स्वास्थ्य के लिए शुरू करेंगे बड़ा ‘सेवा अभियान’

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: मार्केटिंग डेस्क Updated Fri, 15 May 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
सार

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी बिहार के मस्तीचक में ग्रामीण नेत्र स्वास्थ्य और कौशल विकास योजनाओं की शुरुआत करेंगे। अदाणी फाउंडेशन और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की यह पहल सस्ता इलाज, प्रशिक्षण और गांव-गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर केंद्रित होगी।

Adani Group to Start Mega Eye Health Service Campaign in Rural Bihar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में रविवार को देश के सबसे बड़े ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से एक की शुरुआत होने जा रही है। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी मस्तीचक पहुंचेंगे, जहां वे भूमि पूजन करके ग्रामीण इलाकों के लिए नेत्र स्वास्थ्य और कौशल विकास से जुड़ी नई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे।


यह कार्यक्रम अदाणी फाउंडेशन और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल मस्तीचक मिलकर आयोजित कर रहा है। इसका उद्देश्य सस्ते इलाज को गांव-गांव तक पहुंचाना और खासकर उत्तर और मध्य भारत के पिछड़े क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही, इससे अदाणी ग्रुप के लंबे समय के देश निर्माण और सामाजिक विकास के विज़न में बिहार की बढ़ती अहमियत भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्तीचक में शुरू होने वाली स्वास्थ्य योजना से आम लोगों को सस्ता इलाज, गांव-गांव तक सेवाओं की पहुंच और ट्रेनिंग उपलब्ध होगी। योजना के तैयार होने के बाद यह दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण नेत्र चिकित्सा नेटवर्क में से एक बन कर उभरेगा।
विज्ञापन


मूल में है ‘सेवा ही साधना है’ का मंत्र
यह आयोजन सिर्फ स्वास्थ्य सुविधाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि अदाणी समूह के मूलमंत्र “सेवा ही साधना है” के भी अनुरूप है। साल 2022 में गौतम अदाणी के 60वें जन्मदिन पर परिवार ने 60,000 करोड़ रुपये स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास के उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई थी। इसके बाद अपने बेटे जीत अदाणी की शादी के दौरान 10,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त सामाजिक योगदान भी घोषित किया गया।

महाकुंभ और पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों में भी अदाणी समूह ने भोजन, सफाई और सेवा के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। महाकुंभ 2025 में 50 लाख श्रद्धालुओं के भोजन और पुरी जगन्नाथ की रथ यात्रा में 40 लाख भक्तों को भोजन उपलब्ध कराने का काम अदाणी ग्रुप की तरफ से किया गया था।

2005 में बिहार के एक ग्रामीण इलाके में 30 बिस्तरों वाले अस्पताल के रूप में स्थापित अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल आज देश के अग्रणी नेत्र चिकित्सा संस्थानों में शामिल हो चुका है। यहां अब तक 14 लाख से अधिक लोगों की आंखों की रोशनी लौटाई जा चुकी है और लाखों लोगों की जांच की जा चुकी है।

इसी पृष्ठभूमि में बिहार में शुरू की गई यह पहल, सेवा को केंद्र में रखकर किए जा रहे राष्ट्र निर्माण के व्यापक प्रयासों के तहत स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, कौशल विकास और सामाजिक बुनियादी ढांचे पर अदाणी समूह के बढ़ते फोकस को और मजबूत करने वाली मानी जा रही है।

आंखों के इलाज की क्रांतिकारी पहल
अदाणी ग्रुप और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल साथ आकर आंखों के इलाज के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला सकते हैं। एक तरफ अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल मस्तीचक अब तक 14 लाख से ज्यादा आंखों के ऑपरेशन हो चुके हैं और लाखों लोगों की जांच हो चुकी है।

दूसरी तरफ अदाणी फाउंडेशन का विजन केयर कार्यक्रम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2024 से अब तक करीब 1.93 लाख लोगों की आंखों की जांच की गई है करीब 59,000 लोगों को चश्मे दिए गए हैं यह काम 11 राज्यों में चल रहा है। भारत में अंधापन एक बड़ी समस्या है, खासकर गांवों और गरीब इलाकों में। दोनों के साथ आने से देश में दृष्टिहीनता की समस्या से कारगर तरीके से निपटा जा सकता है।

बिहार में होने वाला यह नया अभियान इलाज, ट्रेनिंग और सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं को एक साथ जोड़कर लोगों तक पहुंचाने का काम करेगा। इससे गांवों में रहने वाले लाखों लोगों को राहत मिलेगी और उन्हें बेहतर जीवन जीने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed