{"_id":"59d316b14f1c1bc9538b56a1","slug":"honeypreet-insan-found-says-gurmeet-ram-rahim-innocent","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिरकार सामने आ ही गई हनीप्रीत, 'पापा' राम रहीम को लेकर कही ये 10 बड़ी बातें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिरकार सामने आ ही गई हनीप्रीत, 'पापा' राम रहीम को लेकर कही ये 10 बड़ी बातें
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
Updated Wed, 04 Oct 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
हनीप्रीत इन्सां
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार हनीप्रीत आखिरकार सामने आ ही गई। बाबा राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस टीम को लगातार चकमा देती रहीं हनीप्रीत मंगलवार को एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देती नजर आई। उन्होंने चैनल के माध्यम से खुद को बेगुनाह करार दिया। आगे पढ़िए और क्या बोली हनीप्रीत...
Trending Videos
फाइल
यहीं नहीं हनीप्रीत ने बताया कि राम रहीम पूरी तरह से निर्दोष हैं। इस बाबत वो बोलीं कि पापा और उनके बीच बेहद पवित्र रिश्ता है। आगे हाथ जोड़ती हुई वो बोलीं कि अब वह पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का रुख करेंगी और कानूनी सलाह लेंगी। गौरतलब हो हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत पर राजद्रोह व दंगे भड़कवाने का केस दर्ज किया है। लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद पिछले 36 दिनों से हनीप्रीत फरार चल रही है। राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा पुलिस चप्पे-चप्पे पर हनीप्रीत को तलाशती फिर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
बता दें पंचकूला में हिंसा भड़काने के आरोप में हनीप्रीत के खिलाफ सेक्टर-5 थाने में केस दर्ज है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत पर आरोप है कि उसने साध्वियों से रेप के दोषी राम रहीम को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की साजिश रची थी। न्यूज चैनल्स को दिए इंटरव्यू में इतने दिनों तक गायब रहने के सवाल पर हनीप्रीत ने कहा कि उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। उन्होंने कहा, 'मैं हरियाणा से किसी तरह दिल्ली गई। अब हरियाणा-पंजाब कोर्ट में जाऊंगी।' सरेंडर के सवाल पर हनीप्रीत ने कहा कि वह कानूनी सलाह लेंगी।
फाइल
मेरा चरित्र चित्रण गलत किया
चैनसे से बातचीत में हनीप्रीत ने कहा आपने पूरी स्थिति देखी है मैं कैसे दोषी हूं? मैंने सिर्फ एक बेटी को किया है जो करना है मैंने किसी से बात नहीं की है मैं दंगों में कैसे शामिल हूं? हम अदालत में विश्वास करते थे। मेरे पापा से मैं देशभक्ति की बात किया करती थी। क्या एक बाप अपनी बेटी अपनी बेटी के सिर पर हाथ नहीं रख सकता है। मीडिया में मेरा चरित्र चित्रण एक दम गलत किया गया है।मैंने अदालत पर विश्वास किया और न्यायालय गई। न्याय के लिए अब मैं पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट जाउंगी। सब कुछ ठीक हो जाएगा।

गुरुजी के साथ अपने संबंधों के बारे कही ये बात
हनीप्रीत बोली मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि कोई कैसे पिता और बेटी के पवित्र रिश्ते पर सवाल कर सकता है। मेरी मुख्य चिंता यह थी कि मीडिया ने मुझे गलत तरीके से पेश किया । वे एक पिता और बेटी के रिश्ते को कैसे खराब कर सकते हैं।