फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Husband attacked wife with chopper who watched pakistani serials in pune

पाकिस्तानी सीरियल देखने में व्यस्त थी पत्नी, पति ने चाकू से कर दिया हमला

Wed, 13 Mar 2019 12:21 PM IST
Shilpa Thakur क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 13 Mar 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
Husband attacked wife with chopper who watched pakistani serials in pune
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

पुणे के सेलिसबरी पार्क से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया क्योंकि वह अपने फोन में पाकिस्तानी सीरियल देख रही थी। व्यक्ति काफी गुस्से में था क्योंकि उसकी पत्नी सीरियल देखने में इतनी खो गई थी कि उससे बात भी नहीं कर रही थी। 


loader

घटना सोमवार की बताई जा रही है। आरोपी का नाम आसिफ सत्तर नायाब है। उसने कथित तौर पर सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। जिससे उसकी पत्नी के सीधे हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर आ गया।

पीड़ित महिला ने शिकायत में कहा है कि सोमवार सुबह उसका बेटा दूध खरीदने बाहर गया था। जब वो लौटा तो उसके हाथ में खाली पाउच था, उसने दूध गिरा दिया था। जिसके कारण उसने अपने बेटे को डांटा। इसके बाद पति बीच में आ गया और दोनों की लड़ाई हो गई।

पुलिस ने बताया कि लड़ाई के बाद उसने अपने पति से बात करना बंद कर दिया। होर्डिगं लगाने का काम करने वाला उसका पति जब शाम को घर आया तो बात और भी बढ़ गई। जब वह घर में घुसा तो उसकी पत्नी कमरे में चली गई। जब नायाब पीछे-पीछे कमरे में गया तो भी उसकी पत्नी ने उससे बात नहीं की। वह अपने फोन में पाकिस्तानी सीरियल देखने लगी।

नायाब ने गुस्से में पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया क्योंकि उसकी पत्नी उससे ज्यादा पाकिस्तानी सीरियल को महत्व दे रही थी। पुलिस को की गई शिकायत के आधार पर नायाब के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया और मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed