फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   to buy lottery bank manager became corrupt, stole coins of 84 lacs

लॉटरी खरीदने के लिए बैंक मैनेजर ने बेचा ईमान, 84 लाख सिक्कों पर हाथ किया साफ

Sun, 16 Dec 2018 04:09 PM IST
अभिलाषा पाठक न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Published by: अभिलाषा पाठक Updated Sun, 16 Dec 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
to buy lottery bank manager became corrupt, stole coins of 84 lacs
coins - फोटो : amar ujala
पश्चिम बंगाल में बैंक मैनेजर ने लालच में आकर अपने ही बैंक में चोरी करने का जुर्म किया।कोलकाता के एक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के मैनेजर तारक जयसवाल ने लॉटरी खरीदने के लिए बैंक को 84 लाख रुपए का चूना लगाया है।
विज्ञापन


35 साल के बैंक प्रबंधक ने कोलकाता से तकरीबन 80 किलोमीटर दूर मेमारी स्थित एसबीआई की ब्रांच में पिछले 17 महीने से बतौर वरिष्ठ असिस्टैंट मैनेजर तैनात है। बैंक के मैनेजर को ही करेंसी चेस्ट को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी दी जाती है। बस इसी का फायदा उठाते हुए मैनेजर ने अपने ही बैंक से 84 लाख रुपए उड़ा दिए।
विज्ञापन


खास बात ये हैं कि चोरी करने के लिए मैनेजर ने पूरा पैसा चिल्लर यानि सिक्कों को चुना।सिक्कों में सबसे बड़े मूल्य का सिक्क 10 रुपए का है ऐसे में 84 लाख रुपए उड़ाने के लिए तकरीबन 840000 सिक्कों को उड़ाने की जरूर थी।इस तरह 17 महीने में उसने इस लिहाज से तारक ने हर महीने बैंक को 50 हजार सिक्के की चपत लगाई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि महीने में तकरीबन 25 दिन बैंक खुलते हैं तो तारक ने हर रोज 200 सिक्के अपने साथ चोरी कर ले जाता था। इस बात की किसी को भी भनक नहीं लगी।लेकिन जब संख्या में भारी अंतर आया तो ऑडिटर को पता चला कि बड़ी हेराफेरी की गई है। करेंसी चेस्ट की पूरी जिम्मेदारी तारक जयसवाल पर थी, लिहाजा सबसे पहले उसपर ही शक गया।


जांच के दौरान पूछताछ में बैंक मैनेजर ने अपने जुर्म को कुबूल कर लिया है। लेकिन पुलिस अभी और भी जानकारी जुटा रही है कि तारक ने कहीं और भी घपलेबाजी तो नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed