Bihar Crime: तीन बच्चों की मां की संदिग्ध मौत, ससुर समेत दो हिरासत में; क्या पति ने ही रची थी हत्या की साजिश?
Araria News: अररिया में तीन बच्चों की मां की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। हत्या की आशंका पर पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में लिया है। फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में जुटी है, जबकि परिजन साजिशन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विस्तार
अररिया के नरपतगंज फुलकाहा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नगर पंचायत नरपतगंज वार्ड संख्या-01 में 30 वर्षीय विवाहित महिला प्रियंका कुमारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। प्रियंका तीन मासूम बच्चों की मां थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सुबह होते ही मृतका की सास ने मायके पक्ष को मौत की सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने फुलकाहा थाना पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने पूरे कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी। अररिया से आई फॉरेंसिक टीम भी सबूत जुटाने में लगी है।
पति-ससुर हिरासत में
पुलिस ने मृतका के पति अजय कुमार दास और ससुर नेबू दास को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
अवैध संबंध बना मौत की वजह?
मृतका की मां रेणु देवी ने आरोप लगाया कि दामाद का उनके ही गांव की एक महिला से अवैध संबंध था और उसने चोरी-छिपे दूसरी शादी भी कर ली थी। इसी बात को लेकर पिछले एक साल से बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। कुछ दिन पहले पंचायत भी हुई थी, लेकिन बात नहीं बनी। मां का आरोप है कि बेटी की साजिश के तहत हत्या की गई है।
पढ़ें- Bihar Law And Order: स्टेज पर डांसर संग तमंचा लहराते-गोलियां चलाते दिखे युवक, भोजपुर में कानून को खुली चुनौती
गांव में उबाल, न्याय की मांग
घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। आक्रोशित ग्रामीण दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
