सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Before marriage, a young woman was hit by a train and died under suspicious circumstances.

UP: 20 अप्रैल को तय थी शादी, 6 बहनों में सबसे बड़ी थी अंकिता- ट्रेन से कटा मिला शव; सिर धड़ से था अलग

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 12:23 PM IST
विज्ञापन
सार

पिता राजेश चौधरी ने बताया कि अंकिता छह बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी शादी 20 अप्रैल को गोरखपुर के पादरी बाजार में तय थी। शनिवार अपराह्न तीन बजे वह बिना बताए घर से निकली थी। इसके बाद उसकी ट्रेन से कटकर जान देने की बात सामने आई। सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अनूप सिंह ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Before marriage, a young woman was hit by a train and died under suspicious circumstances.
अंकिता चौधरी। फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुर कुर्मियान टोला निवासी अंकिता चौधरी (24) की शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शव मोतीराम अड्डा रेलवे लाइन पर धोबी घाट के सामने स्थित रेलवे पुल के पास मिला। मौके पर शव का सिर धड़ से अलग था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Trending Videos


पिता राजेश चौधरी ने बताया कि अंकिता छह बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी शादी 20 अप्रैल को गोरखपुर के पादरी बाजार में तय थी। शनिवार अपराह्न तीन बजे वह बिना बताए घर से निकली थी। इसके बाद उसकी ट्रेन से कटकर जान देने की बात सामने आई। सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अनूप सिंह ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच मोतीराम चौकी प्रभारी गोपी कुमार भी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर जीआरपी भी मौजूद थी। पुलिस ने मृतका का मोबाइल लेकर हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।

वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जिस लड़के के साथ अंकिता की शादी तय थी, उसके साथ पहले से बातचीत चल रही थी। दोनों के बीच आपस में बहस भी होती रही। घटना के दिन भी दो लोग बाइक से आए थे और अंकिता उनसे बहस कर रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि बहस के दौरान किसी बात से आहत होकर अंकिता ट्रेन के आगे कूद गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

झंगहा थानाप्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। जांच के दौरान मृतका के परिवार और घटनास्थल से जुटाई गई जानकारियों का विश्लेषण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed