सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Upper caste students protested at Gorakhpur University news in hindi

ठन रही रार : जातिगत टिप्पणी पर उबले छात्र, DDU में किया प्रदर्शन- दो धड़ों में बंटते दिख रहे छात्र

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 01 Feb 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
सार

वीडियो वायरल होने के बाद छात्र शनिवार को जुटे। वे सबसे पहले भौतिकी विभाग में पहुंचे और सभा करने के बाद नारेबाजी की। इसके बाद वह कला संकाय भवन होते हुए विभिन्न विभागों में पहुंचे ओर विरोध दर्ज कराया। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी तरह की जातिगत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

Upper caste students protested at Gorakhpur University news in hindi
प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

 दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में यूजीसी के नए नियमों के विरोध और समर्थन के बीच छात्र दो धड़े में बंटते दिख रहे हैं। यूजीसी के नए नियम के समर्थन में हुए एक प्रदर्शन के दौरान जातिगत टिप्पणी के आरोप लगे हैं। इसे लेकर शनिवार को छात्रों के एक समूह में उबाल दिखा। उन्होंने कैंपस में प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Trending Videos


शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा। उसमें यूजीसी के नियमों के समर्थन में हुई पदयात्रा के दौरान कुछ युवक जातिगत टिप्पणी करते दिख रहे हैं। हालांकि, अमर उजाला उस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। वीडियो वायरल होने के बाद छात्र शनिवार को जुटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Upper caste students protested at Gorakhpur University news in hindi
गेट पर जांच करती पुलिस व डीडीयू प्रबंधन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वे सबसे पहले भौतिकी विभाग में पहुंचे और सभा करने के बाद नारेबाजी की। इसके बाद वह कला संकाय भवन होते हुए विभिन्न विभागों में पहुंचे ओर विरोध दर्ज कराया। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी तरह की जातिगत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीडीयू के मेन गेट पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे।

Upper caste students protested at Gorakhpur University news in hindi
छात्रों ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. टीएन मिश्र ने बताया कि छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी। कहीं से किसी विवाद की सूचना नहीं है। छात्रों ने जातिगत टिप्पणी के संबंध में शिकायत की है। उसका परीक्षण करने के बाद निर्णय लिया जाएगा।

डीडीयू में किसी तरह के धरना-प्रदर्शन पर लगी रोक
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय यूजीसी के नए नियमों के विरोध और समर्थन को लेकर चल रहे प्रदर्शन का केंद्र बन गया है। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। परिसर में बिना अनुमति किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन या कार्यक्रम पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। इस संबंध में नियंता डॉ. टीएन मिश्र ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश में चेतावनी भी दी गई है कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed