{"_id":"6955783e7584bc89a303a3ca","slug":"ddu-application-process-for-university-research-excellence-awards-begins-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1182469-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू : ''''यूनिवर्सिटी रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड्स'''' के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू : ''''यूनिवर्सिटी रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड्स'''' के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
15 जनवरी तक शोध एवं विकास प्रकोष्ठ के पास करना होगा आवेदन
शिक्षक, शोधार्थी और पीजी के विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ''''यूनिवर्सिटी रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड्स'''' के लिए आवेदन की प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गई। विश्वविद्यालय के शिक्षक, पीजी छात्र व शोधार्थी 15 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। पुरस्कार वितरण समारोह फरवरी के दूसरे सप्ताह में आयोजित होगा।
डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि यह योजना उत्कृष्ट शोध कार्यों को पहचान, सम्मान और प्रोत्साहन प्रदान करने की एक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी पहल है। इस योजना के तहत उन शोध प्रकाशनों को मान्यता दी जाती है, जो स्कोपस एवं वेब ऑफ साइंस जैसी प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हुए हों। शोध पत्रिकाओं के क्वार्टाइल (क्यू-1 से क्यू-4) के आधार पर पुरस्कारों को प्लेटिनम, डायमंड, गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज श्रेणियों में विभाजित किया गया है।
प्रत्येक श्रेणी में चयनित शोध कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र के साथ नकद पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है। एक वर्ष की अवधि में प्रकाशित शोध पत्रों के आधार पर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, एक शोधकर्ता को एक से अधिक प्रकाशनों के लिए भी पुरस्कार मिल सकेंगे, जिससे निरंतर एवं प्रभावशाली शोध को बढ़ावा मिलेगा। इस पुरस्कार के लिए एक जनवरी से 31 दिसंबर 2025 के बीच प्रकाशित शोध को शामिल किया जाएगा।
-- -
एक शोधकर्ता को ''''आउटस्टैंडिंग रिसर्चर अवार्ड''''
कुलपति ने बताया कि ''''आउटस्टैंडिंग रिसर्चर अवार्ड'''' भी प्रदान किया जाएगा। इसके तहत शोध प्रकाशन, पेटेंट, पुस्तक प्रकाशन व अनुसंधान परियोजना जैसे मापदंडों के आधार पर उत्कृष्ट शोधकर्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसके अंतर्गत 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार व विशेष प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
Trending Videos