सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The operating period of the Aunrihar-Prayagraj Rambagh special train has been extended.

Gorakhpur News: औड़िहार-प्रयागराज रामबाग विशेष गाड़ी के संचलन अवधि में किया गया विस्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
The operating period of the Aunrihar-Prayagraj Rambagh special train has been extended.
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने माघ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए 05107/05108 औड़िहार-प्रयागराज रामबाग-औड़िहार विशेष गाड़ी के संचलन का विस्तार बढ़नी-प्रयागराज रामबाग के मध्य किया है। 05107 गाड़ी एक जनवरी से 17 फरवरी तक कुल 27 फेरों के लिए बढ़नी से प्रस्थान कर प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। वहीं, वापसी में 05108 गाड़ी प्रयागराज रामबाग से एक जनवरी से 18 फरवरी तक कुल 27 फेरों के लिए बढ़नी पहुंचेगी। इस विशेष गाड़ी में 22 साधारण द्वितीय श्रेणी/शयनयान कोच और दो एसएलआरडी कोच शामिल होंगे।
Trending Videos

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एक जनवरी को 05107 गाड़ी नए नंबर 00503 से और 05108 गाड़ी मेमू रेक से संचालित की जाएगी। इसके अतिरिक्त 05112/05111 झूंसी-गोरखपुर–झूंसी और 05113/05114 छपरा-प्रयागराज विशेष गाड़ियों में भी कोचों की संख्या बढ़ाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed