सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Retired officers and employees were honored.

Gorakhpur News: सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों का किया गया सम्मान

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Retired officers and employees were honored.
विज्ञापन
गोरखपुर। अपर महाप्रबंधक वीके शुक्ल ने बुधवार को सेवानिवृत्त प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी मुकेश मेहरोत्रा और प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल तारिक अहमद को महाप्रबंधक सभाकक्ष में आयोजित समारोह में समापक राशि का प्रपत्र, सेवा प्रमाण-पत्र, गोल्ड प्लेटेड मेडल और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने दोनों अधिकारियों के स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की।
Trending Videos

प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार ने प्रोडक्शन इंजीनियर/सिग्नल कारखाना संजय कुमार श्रीवास्तव को समापक राशि का प्रपत्र, गोल्ड प्लेटेड मेडल और सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इसके अतिरिक्त 17 अराजपत्रित रेलकर्मियों को भी गोल्ड प्लेटेड मेडल, समापक राशि का प्रपत्र और सेवा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। लेखा विभाग में वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी रोहित राज गुप्ता ने पांच अराजपत्रित कर्मचारियों को समापक राशि का प्रपत्र, गोल्ड प्लेटेड मेडल और सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। समारोह में वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी तथा कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed