सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Krishna Mani's all-round performance led Paramount Cricket Academy to victory.

Gorakhpur News: कृष्ण मणि के हरफनमौला प्रदर्शन से सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी की जीत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Krishna Mani's all-round performance led Paramount Cricket Academy to victory.
विज्ञापन
सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने डीसीए क्लब को 34 रनों से हराया
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सहारा क्रिकेट ग्राउंड पर बुधवार को खेले गए अंडर-14 क्रिकेट मैच में सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने डीसीए क्लब को 34 रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले कृष्ण मणि त्रिपाठी का अहम योगदान रहा। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी के कप्तान यश यादव ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने 10 विकेट के नुकसान पर 248 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी में कृष्ण मणि त्रिपाठी ने छह चौकों की मदद से 50 रन बनाए जबकि नवीन गौड़ ने भी सात चौकों के साथ 50 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन सिंघानिया ने 33 रन, शिखर वत्स द्विवेदी ने 15 रन और देवांश शाही और मृत्युंजय यादव ने 10-10 रन जोड़े। डीसीए क्लब की ओर से गेंदबाजी में रौनक सिंह ने तीन विकेट, शिवम कुमार और सान्निध्य पांडेय ने 2-2 विकेट हासिल किए। 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए क्लब की टीम 37.3 ओवरों में 214 रनों पर सिमट गई। अतुल यादव ने 68 रन बनाए, जबकि कप्तान शिवम कुमार ने 33 रन जोड़े।
सरमाउंट की ओर से अर्जुन सिंघानिया ने चार विकेट और कृष्ण मणि त्रिपाठी ने तीन विकेट झटके। मैच के अंत में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ क्रिकेट कोच दुर्गेश चौधरी ने कृष्ण मणि त्रिपाठी को प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed