{"_id":"695570969dc76e34470e0f57","slug":"khadda-cricket-academy-registered-a-93-run-victory-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1182876-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खड्डा क्रिकेट एकेडमी ने 93 रनों से दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खड्डा क्रिकेट एकेडमी ने 93 रनों से दर्ज की जीत
विज्ञापन
रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे इंटर क्लब क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में बुधवार को एनएस क्रिकेट जु
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एनई रेलवे ग्राउंड पर बुधवार को खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग (बी डिवीजन) के लीग मुकाबले में खड्डा क्रिकेट एकेडमी ने एनएस क्रिकेट एकेडमी जुबली को 93 रनों से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी खड्डा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 186 रन बनाए। खड्डा की ओर से अमन जायसवाल ने 75 गेंदों पर 66, आनंद शर्मा ने नाबाद 24 और अंब्रिश यादव ने 22 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में एनएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से कप्तान अभिलाष यादव सबसे सफल रहे, उन्होंने 6 ओवर में 36 रन देकर 4 विकेट झटके।
187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएस क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 93 रन पर सिमट गई। खड्डा के कृष्णा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन ओवर में सिर्फ पांच रन देकर 4 विकेट झटके। अमन जायसवाल ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिए। अमन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Trending Videos