सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur, Girl's murder in PPganj revealed; accused killed and threw body from scooter

मुंबई की पूजा का था शव: प्रेमी ने अपनी पत्नी संग मिलकर की थी हत्या, CCTV से आरोपी तक पहुंची पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 01 Feb 2026 11:04 AM IST
विज्ञापन
सार

जांच में सामने आया है कि आरोपी विजय पीपीगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव के सपहिया टोले का निवासी है और पहले से शादीशुदा है। वह मुंबई में एक निजी कंपनी में इंजीनियर के रूप में कार्यरत था, जहां उसकी जान-पहचान प्रिया शेट्टी से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया, लेकिन बाद में प्रिया के दबाव और रिश्ते के उजागर होने के डर से विजय गांव लौट आया।

Gorakhpur, Girl's murder in PPganj revealed; accused killed and threw body from scooter
हत्या कर शव फेंका गया था - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

चार दिन पहले प्रिया प्रेमी को खोजते हुए मुंबई से ट्रेन से गोरखपुर पहुंची थी। पुलिस को उसका ट्रेन टिकट भी बरामद हुआ है। विजय को जानकारी मिलने पर उसने प्रिया को गांव में न रखकर पीपीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में एक किराये के मकान में ठहराया। उसने आधार कार्ड बनवाने और शादी करने का झांसा देकर प्रिया को भरोसे में रखा।

Trending Videos


इसी दौरान विजय ने अपनी पत्नी को पूरे मामले की जानकारी दे दी। पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी दोनों ने मिलकर प्रिया से छुटकारा पाने की साजिश रची। गुरुवार की रात जब प्रिया नशे की हालत में थी, तब दोनों उसे स्कूटी से लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। पहले उसका गला कसकर हत्या की। इसके बाद पहचान मिटाने के इरादे से उसके सिर पर ईंट-पत्थर से वार कर सिर कुचलने के बाद गोबरहिया नाले के पुल के नीचे झाड़ी में फेंक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Gorakhpur, Girl's murder in PPganj revealed; accused killed and threw body from scooter
Gorakhpur murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीपीगंज थाना क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव फेंके जाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि मृतका मुंबई की रहने वाली 35 वर्षीय प्रिया थी, जिसकी हत्या उसके पति ने की थी। आरोपी युवक सहजनवां थाना क्षेत्र के मारड़ पाली गांव का निवासी है, जबकि उसकी ससुराल पीपीगंज थाना क्षेत्र के सपहिया गांव में बताई जा रही है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी विजय पीपीगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव के सपहिया टोले का निवासी है और पहले से शादीशुदा है। वह मुंबई में एक निजी कंपनी में इंजीनियर के रूप में कार्यरत था, जहां उसकी जान-पहचान प्रिया शेट्टी से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया, लेकिन बाद में प्रिया के दबाव और रिश्ते के उजागर होने के डर से विजय गांव लौट आया।

Gorakhpur, Girl's murder in PPganj revealed; accused killed and threw body from scooter
घटनास्थल की जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी बना पुलिस के लिए अहम सुराग
शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। फुटेज में स्कूटी सवार संदिग्ध युवक और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति नजर आया। इसी आधार पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी और उसके एक साथी को अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को दोपहर तक शहर लाया जाएगा। इसके बाद पुलिस प्रेसवार्ता कर पूरे हत्याकांड का औपचारिक खुलासा करेगी। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और हत्या में प्रयुक्त अन्य साक्ष्यों की बरामदगी की जा रही है।

Gorakhpur, Girl's murder in PPganj revealed; accused killed and threw body from scooter
Gorakhpur Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था मामला 
पीपीगंज थानाक्षेत्र में गोबरहिया नाले पर बने पुल के नीचे झाड़ियों में शुक्रवार की सुबह एक महिला का निर्वस्त्र शवमिला था। मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी गई थी। प्राथमिक जांच में महिला के सिर कूंचे जाने और शरीर के सारे कपड़े गायब होने के कारण हत्या की बेहद बेरहमी वाली कार्रवाई के संकेत मिले थे।

फॉरेंसिक की जांच में घटनास्थल पर सड़क से लेकर शव मिलने की जगह तक खून के कई जगह निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या सड़क पर या किसी अन्य जगह करने के बाद शव को दो-तीन बार में उठाकर पुल के नीचे झाड़ियों में फेंका गया।

पुलिस ने मामले में 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। पुलिस जब हत्याकांड के खुलासे के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए तो नीली स्कूटी सवार दो संिग्ध दिखाई दिए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed