{"_id":"695579492aa253ab5304e905","slug":"action-taken-against-robbery-dacoity-and-theft-suspects-under-the-gangster-act-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1182803-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लूट, डकैती और चोरी के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लूट, डकैती और चोरी के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 01 Feb 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर छपरा। बेलीपार पुलिस ने लूट, डकैती और चोरी जैसी संगठित आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त एक गिरोह के चार गुर्गों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। वर्तमान में सभी आरोपी जेल में बंद हैं।
थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह के अनुसार, इस गिरोह का सरगना विशाल यादव उर्फ छोटू है। उसके साथ भीम साहनी, नूर आलम उर्फ नूरे आलम, अभिषेक सोनकर और सुजीत पासवान उर्फ सिद्धार्थ शामिल हैं। यह गिरोह स्थान बदल-बदल कर वारदातों को अंजाम देता था। हाल ही में गिरोह ने बेलीपार थाना क्षेत्र के डवरपार निवासी सूरज गुप्ता के मकान में घुसकर बड़ी चोरी की थी।
इस वारदात में हार, टीका, कान के झुमके, 10 अंगूठियां, चेन, कंगन, पायल समेत लगभग एक लाख रुपये नकद चोरी कर लिए गए थे। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। मामले में आरोपियों पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान विशाल यादव उर्फ छोटू और उसके साथियों की संलिप्तता सामने आई।
इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बेलीपार थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि जेल में बंद सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की ओर से अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों की पहचान कर उन्हें कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। संवाद
Trending Videos