{"_id":"695577e8cd07af5e780088a4","slug":"woman-attacked-due-to-old-enmity-fir-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1182466-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में महिला पर हमला, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में महिला पर हमला, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 01 Feb 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के मुरदेवा बुजुर्ग गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के मुरदेवा बुजुर्ग गांव में पुरानी रंजिश में एक महिला पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने नशे की हालत में महिला के घर में घुसकर न सिर्फ मारपीट की, बल्कि चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मीना देवी (45) ने बताया कि 28 दिसंबर 2025 की रात करीब नौ बजे गांव का ही अजीत शराब के नशे में उनके घर में घुस आया। आरोप है कि आते ही उसने गालियां देनी शुरू कर दीं। महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। उस दौरान आरोपी चाकू निकालकर डराने लगा और जान से मारने की धमकी भी दी।
महिला के अनुसार, आरोपी से पहले से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप से आरोपी मौके से भाग निकला। इसके बाद महिला ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और लिखित तहरीर सौंपी।
इस संबंध में हरपुर बुदहट थानाध्यक्ष विवेक मिश्रा ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
Trending Videos