फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ultraviolette F77: जानें कब से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी, किन शहरों में पहले मिलेगी एफ77

Sun, 27 Nov 2022 01:18 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 27 Nov 2022 01:18 PM IST
सार

अल्ट्रा वॉयलेट कंपनी ने अपनी हाई परफॉर्मेंस बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। अब जल्द ही कंपनी इसकी डिलीवरी भी शुरू करेगी। जानें किन शहरों में सबसे पहले इसकी डिलीवरी दी जाएगी।

विज्ञापन
Know when the delivery of ebike ultraviolette f77 will start, in which cities F77 will be available first
For Reference Only - फोटो : ultraviolette

भारतीय स्टार्टअप अल्ट्रा वॉयलेट ने हाल में ही अपनी हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च किया है। लॉन्चिंग के बाद इस बाइक को शानदार रिस्पांस भी मिला है। ऐसे में कंंपनी जल्द ही अपनी बाइक की डिलीवरी देना शुरू करेगी। कंपनी की ओर से कब से इसकी शुरूआत की जाएगी। देश के किन शहरों में सबसे पहले बाइक की डिलीवरी होगी। इस खबर में हम इसकी जानकारी दे रहे हैं।

कब से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी

Know when the delivery of ebike ultraviolette f77 will start, in which cities F77 will be available first
For Reference Only - फोटो : ultraviolette
भारतीय कंपनी अल्ट्रा वॉयलेट जल्द ही अपनी हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी को शुरू कर सकती है। कंपनी के मुताबिक बाइक की डिलीवरी की शुरुआत अगले साल जनवरी से की जा सकती है। इसकी शुरूआत बेंगलुरू से होगी।

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च

किन शहरों में पहले मिलेगी

Know when the delivery of ebike ultraviolette f77 will start, in which cities F77 will be available first
For Reference Only - फोटो : ultraviolette
अगर आपने भी इस बेहतरीन हाई परफॉर्मेंस बाइक को बुक करवाया है। तो कंपनी की ओर से बेंगलुरू से शुरुआत करने के बाद देश के कुछ शहरों में इसकी डिलीवरी पहले की जाएगी। जिसके बाद ही देश के बाकी हिस्से में कंपनी अपना विस्तार करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बेंगलुरू के बाद कंपनी साल 2023 की दूसरी तिमाही में चेन्नई, मुंबई, पुणे और कोचीन में बाइक की डिलीवरी करेगी।

यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई 2023 के बाद यहां मिलेगी बाइक

Know when the delivery of ebike ultraviolette f77 will start, in which cities F77 will be available first
For Reference Only - फोटो : ultraviolette
साल 2023 की पहली और दूसरी तिमाही के बाद तीसरी तिमाही से अहमदाबाद, दिल्ली, हैदराबाद और लखनऊ में इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी होगी। इसके बाद साल 2023 के आखिर में लुधियाना, गुवाहाटी, जयपुर और कोलकाता में एफ77 बाइक की डिलीवरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर
विज्ञापन

विदेश में भी मिलेगी बाइक

Know when the delivery of ebike ultraviolette f77 will start, in which cities F77 will be available first
For Reference Only - फोटो : ultraviolette
कंपनी के मुताबिक पहले दो चरण में बाइक को देश में ही डिलीवर किया जाएगा। जिसके बाद तीसरे चरण में कंपनी अपना विस्तार यूरोप, अमेरिका, जापान और साउथ ईस्ट एशिया में करेगी।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed