मेष राशि के जातक स्वतंत्र विचार वाले होते हैं। आपकी राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि वाले व्यक्ति स्वभाव से थोड़े उग्र होते हैं। क्रोध व आक्रामकता की वजह से आप अपना धैर्य खो बैठते हैं। कार्यों को जवाबदारी से पूर्ण करना पसंद करते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता की लोग प्रशंसा करते हैं। पढ़ने का शौक अधिक रहता है। स्वभाव के विरुद्ध कार्य करना पसंद नहीं करते हैं। परिवार पर स्नेह बना रहता है। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थों से लगाव कम ही रहता है। अनुशासन में रहना आपको पसंद आता है। आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त कर पाते हैं।
मेष राशि वालों के लिए कामयाबी के रास्ते खोलते हैं ये ज्योतिषीय उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दांपत्य जीवन में बाधाओं को ऐसे करें दूर
दांपत्य जीवन में तनाव हो तो उसे दूर करने के लिए आपको शुक्रवार के दिन किसी कन्या को बुलाकर सफेद मिठाई खिलानी चाहिए। यह टोटका ग्यारह शुक्रवार के दिन करना चाहिए।
अकस्मात परेशानियों को दूर करने का उपाय
कोई भी महत्वपूर्ण कार्य मंगलवार को करें तो श्रेष्ठ फल प्राप्त होगा। प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर बूंदी का प्रसाद चढ़ाकर बांटना शुभ रहेगा। इससे जीवन में आने वाली अकस्मात परेशानियां दूर हो जाएंगी।
जीवन में तरक्की के लिए उपाय
जीवन में तरक्की पाने के लिए लाल रंग के कपड़े पहनना आपके लिए शुभ रहेगा। लेकिन यदि आपका स्वभाव गर्म है तो फिर लाल रंग के वस्त्रों को पहनने से परहेज करना आपके लिए शुभ रहेगा। साथ ही उपहार के रूप में न तो लाल कपड़े किसी को दें और न ही लाल रंग की वस्तुएं किसी से भेंट में लें।
आर्थिक धन लाभ पाने के लिए
पैतृक धन-संपत्ति एवं संजित धन का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको कमल के गट्टे की माला लाल वस्त्र में बांधकर अपने गले में धारण करना चाहिए अथवा इसे तिजोरी में रखना रखना चाहिए। यदि आपके ऊपर कर्ज है तो आपको श्वेतार्क गणपति को चोला चढ़ाकर चांदी का वर्क चढ़ाकर पंचोपचार के साथ तिजोरी में रखना चाहिए।