ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित है। इस दिन गणेश जी की आराधना करने से बुध ग्रह मजबूत होता है। बुधवार को हरे रंग के वस्त्र धारण करने से बुध ग्रह के शुभ फल प्राप्त होते हैं। लेकिन इस दिन कुछ कार्यों को करने से व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है। यहां हम ऐसे सात कार्य बताने जा रहे हैं जिनको बुधवार के दिन नहीं करना चाहिए या इन कार्यों से बचना चाहिए।
Astro Tips: बुधवार के दिन इन सात चीजों से जरूर बचें
1. मां-बहन और बेटी व इनके समान स्त्रियों का अपमान से बचें
बुधवार के दिन मां-बहन और बेटी समान स्त्रियों का अपमान कभी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होगा। आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। आप बड़े-बड़े कार्य को अपने बौद्धिक कौशल से आसानी से कर गुजरेंगे। आज के दिन मां और बहन समान महिला को हरे वस्त्र या चूड़िया दान करना चाहिए।
2. किन्नरों का अपमान न करें
वैसे तो किसी भी दिन किन्नर समुदाय के लोगों का अपमान नहीं करना चाहिए। विशेष रूप से बुधवार के दिन कभी भी किन्नरों का अपमान नहीं करना चाहिए। बल्कि आज के दिन उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। इससे आपके कार्य सिद्ध होंगे। आपकी कोशिश ये रहनी चाहिए कि आज के दिन किन्नरों को कुछ दान जरूर दें।
3. उधार लेन-देन न करें
बुधवार के दिन आर्थिक मामलों में उधार लेन-देन करना शुभ नहीं होता है। इससे आर्थिक मामलों में कामयाबी नहीं मिलती हैं। आज के दिन उधार में दिया गया पैसा अथवा लिया गया धन लाभकारी नहीं होता है। आज के दिन लिया गया कर्ज आर्थिक हानि की ओर ले जाता है। इसलिए ध्यान से आज के दिन कर्ज न लें।
बुध ग्रह वाणी और संवाद का कारक होता है। बुधवार के दिन कड़वे वचन का प्रयोग करना बुध ग्रह को कमजोर बनाता है। इसलिए आज के दिन किसी को अपशब्द नहीं बोलना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की आर्थिक परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। घर में धन-समृद्धि आएगी।

कमेंट
कमेंट X