हमारे आसपास रह रहे हर व्यक्ति का स्वभाव दूसरे से अलग होता है। कुछ लोग बेहद ही शांत और गंभीर होते हैं तो कुछ लोग हंसमुख एवं खुले मिजाज के होते हैं तो वहीं कुछ लोग बहुत ही गुस्सैल होते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति के जन्म समय के अनुसार ग्रह नक्षत्रों की स्थिति भी अलग-अलग होती है जिसका प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव पर भी पड़ता है। व्यक्ति के जन्म के समय ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का आकलन कर उसी के आधार पर राशि का निर्धारण किया जाता है। राशि के आधार पर ही व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों का अपना तत्व और स्वामी ग्रह है जिसके अनुसार उस राशि के जातकों का व्यक्तित्व और स्वभाव एवं जीवन होता है। इन 12 राशियों में से चार राशि के जातक ऐसे बताए गए हैं जो स्वभाव से बेहद शांत होते हैं। कई बार इसी कारण इन्हें नुकसान भी उठाना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी राशियों के जातक होते हैं बेहद शांत स्वभाव के।
Astrology: बेहद शांत स्वभाव के होते हैं इन राशियों के जातक, जानें क्या आप भी हैं इसमें शामिल
मेष राशि
मेष राशि के जातक शांत और रचनाशील स्वभाव के होते हैं। इनको अपने आसपास का शांत माहौल ज्यादा पसंद होता है। यह कोई भी मसला शांति से सुलझाना पसंद करते हैं। इस राशि के जातकों को गुस्सैल स्वभाव के या शोर शराबा करने वाले लोग पसंद नहीं आते।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के पास ज्ञान का भंडार होता है। वह अपने किसी भी कार्य को करने से पहले बुद्धिमत्ता से उसके बारे में विचार करते हैं। हर मुश्किल समय में भी अपना आपा नहीं खोते हैं। सिंह राशि के जातक जानते हैं कि आप खोने से वह गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए वह इस तरह के कार्य करने से बचते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातक वैसे तो शांत स्वभव के होते हैं लेकिन अगर उन्हें दिख जाए कि किसी के प्रति कोई अन्याय हो रहा है तो वह गुस्से में आ जाते हैं। लेकिन गुस्से में होने के बाद भी वह कोई भी फैसला शांत दिमाग से ही लेते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातक भी शांत स्वभाव के होते हैं और अंतर्मुखी होते हैं। यह जातक जानते हैं कि अपनी भावनाओं को कैसे छिपा कर रखा जा सकता है। धनु राशि के जातक परेशान होने पर भी ऐसा जताते हैं कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं। धनु राशि के जातक अच्छे काउंसलर होते हैं और लोगों को सलाह देकर उनकी मदद करने का प्रयास करते हैं।

कमेंट
कमेंट X