Vakri Budh: आज यानी 10 सितंबर को बुध ग्रह कन्या राशि में वक्री हो चुके हैं। 2 अक्तूबर को वह पुनः मार्गी होंगे। और इसके उपरांत 26 अक्तूबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह का विशेष स्थान और महत्व होता है। बुध को वाणी,संवाद, बुद्धि-तर्क, संचार, लेखन, गणित और व्यापार आदि के कारक ग्रह माना गया है। 10 सितंबर प्रातः 09: 07 मिनट पर वक्री होंगे और 2 अक्तूबर को दोपहर 02:35 मिनट पर फिर से मार्गी होंगे। इसके बाद 26 अक्तूबर को दोपहर 01: 45 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वक्री बुध आम मनुष्य के जीवन पर कई प्रकार से प्रभाव डालता है। किसी भी ग्रह के वक्री होने से जीवन में कुछ न कुछ अचानक परिवर्तन होता है। बुध का वक्री होना जातक की बुद्धि, वाणी, अभिव्यक्ति, शिक्षा और साहित्य के प्रति लगाव को प्रभावित करता है। बुध की वक्री दशा जहां कुछ राशि के जातकों के लिए नकारात्मक प्रभाव लेकर आएगा वही कुछ राशियों के लिए लाभदायक रहेगा। आइए जानते हैं कि कौन सी हैं वो राशियां।
Mercury Retrograde: बुध ने चली वक्री चाल, इन 4 राशियों का चमकेगा करियर
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह बुध ग्रह की यह वक्री चाल आर्थिक मजबूती लाने वाली होगी। इस दौरान आपके रिश्तों में सुधार आने की संभावना है। यदि आप कहीं निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो इसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आप किसी कानूनी मसलों में फंसे हैं तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह की वक्री दशा धन लाभ के योग बन सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। पति पत्नी में जो भी मनमुटाव है वो समाप्त होगा। कर्क राशि के जो जातक लंबे समय से रोगग्रस्त हैं उनके स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
कन्या राशि
बुध ग्रह की वक्री दशा कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। कन्या राशि के जातकों को नौकरी में तरक्की मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है। नए लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। यदि आप कोई नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो आपको इसमें सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक राशि
बुध ग्रह की वक्री दिशा वृश्चिक राशि के जीवन में शांति और खुशी का माहौल रहेगा। यह वक्री दशा पके रुके हुए कार्य पूरा करेंगी। कार्यक्षेत्र में भी आपकी पदोन्नति होने की संभावना है। बुध ग्रह की वक्री दशा के दौरान भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जीवनसाथी से प्रेम और स्नेह मिलेगा।

कमेंट
कमेंट X