सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

श्याम के साथ जरूर रखें ये चीजें, इनके बिना अधूरे हैं भगवान कृष्ण

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 16 Mar 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
flute morpankh vaijanti mala These are the favorite things of lord Krishna
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media

भगवान कृष्ण को कुछ लोग प्रेम के रूप में पूजते हैं तो कुछ उन्हें शिशु के रूप में पूजते हैं। भगवान कृष्ण के सभी रूप बहुत ही मनोहारी लगते हैं। इनके रूप को देखकर ही भक्त मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। लोग अपने घर में लड्डू गोपाल और राधारानी के संग कृष्ण जी की पूजा करते हैं। यदि आपने अपने घर में कृष्ण जी विराजमान किए हैं तो उनके श्रंगार से लेकर उनके प्रिय खाद्य पदार्थ तक का ध्यान रखना चाहिए। कुछ चीजें हैं जिन्हें कृष्ण जी के साथ अवश्य रखना चाहिए। इन चीजों के बिना कान्हा का स्वरूप अधूरा माना जाता है।   

Trending Videos
flute morpankh vaijanti mala These are the favorite things of lord Krishna
भगवान श्रीकृष्ण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

बांसुरी
भगवान कृष्ण सदैव बांस की बांसुरी धारण करते थे, इसलिए इन्हें वंशी बजैया भी कहा जाता है। बांसुरी के बिना इनका स्वरूप अधूरा रहता है। यदि आपके घर में कृष्ण जी की प्रतिमा हो तो उसके साथ बांसुरी अवश्य रखनी चाहिए। यदि बांस की बांसुरी रखते हैं तो और भी अच्छा रहता है। वास्तु के अनुसार भी घर में बांसुरी रखना बहुत शुभ माना जाता है। बांसुरी रखने से परिवार के सदस्यों में परस्पर प्रेम भाव बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
flute morpankh vaijanti mala These are the favorite things of lord Krishna
कृष्णा

मोर पंख
माथे पर मोरपंख लगे हुए श्याम सुंदर का स्वरूप बहुत ही मनोहारी प्रतीत होता है। माता यशोदा बालपन से ही भगवान कृष्ण के माथे पर मोरपंख लगाती थी। मोर पंख के बिना कृष्ण जी का श्रंगार अधूरा रहता है। इसलिए भगवान के साथ मोरपंख अवश्य रखना चाहिए। इसके अलावा घर में मोरपंख रखने से कीड़े मकौड़े और नकारात्मकता भी दूर रहती है।

flute morpankh vaijanti mala These are the favorite things of lord Krishna
Vyjayanthi Ki Mala

वैजयंती माला
कृष्ण जी अपने गले में वैजयंती माला धारण करते थे। इसका उल्लेख भगवान कृष्ण की आरती में भी मिलता है। वैजयंती के फूल और माला, कृष्ण जी के साथ भगवान विष्णु और लक्ष्मी को यह अति प्रिय है। घर में वैयजंती माला रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा माना जाता है कि वैजयंती माला धारण करने से आकर्षण शक्ति बढ़ती है।

विज्ञापन
flute morpankh vaijanti mala These are the favorite things of lord Krishna
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media

गाय
भगवान कृष्ण को गायों और बछड़ों से अत्यधिक प्रेम है। पौराणिक कथाओं के अनुसार कृष्ण जी बचपन से ही गाय चराने जाया करते थे। यही कारण है कि उन्हें ग्वाला भी कहा जाता है। भगवान कृष्ण की प्रतिमा के साथ एक छोटी सी गाय की प्रतिमा भी अवश्य रखनी चाहिए। हिंदू धर्म में गाय को बहुत ही पूजनीय माना गया है। माना जाता है कि गाय में 33 कोटि देवी-देवता वास करते हैं। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed