सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2019 : गजानन के रूप में छुपे हैं जन-जन के लिए सन्देश

अनीता जैन, वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 27 Aug 2019 07:14 AM IST
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2019 importance of lord ganesh in hindu religion

गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मंगलमूर्ति विघ्नहर्ता भगवान गणेश के अवतरण दिवस के रूप में देश ही नहीं, अपितु विश्वभर के सनातन धर्मावलम्बियों द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। गणपति आदिदेव हैं जिन्हें प्रथम पूज्य की गरिमामय पदवी हासिल है। सनातन धर्म के अनुसार किसी भी कार्य के पहले गणेश जी पूज्यनीय हैं। इसलिए इन्हें आदिपूज्य भी कहते हैं। आइए जानते हैं बड़े ही मनमोहक से दिखने वाले गणेश जी के भव्य और दिव्य स्वरुप, शारीरिक संरचना में भी विशिष्ट व गहरा अर्थ निहित है। 

इस गणेश चतुर्थी पर पाएं कर्ज से मुक्ति, ऋण मुक्ति गणेश अनुष्ठान में लें हिस्सा 2 सितम्बर को। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

Trending Videos
ganesh chaturthi 2019 importance of lord ganesh in hindu religion
ganesh chaturthi

गणेश जी की सूंड
उनकी लम्बी सूंड महाबुद्धित्व का प्रतीक है। लम्बी सूंड तीव्र घ्राण शक्ति की महत्वता को प्रतिपादित करती है जो विवेकी व्यक्ति है। वह अपने आस -पास के माहौल को पहले से ही सूंघ सकता है। गणेश जी की सूंड हमेशा हिलती-डुलती रहती है और एक प्रकार से हमेशा सचेत होने का संकेत देती है। शास्त्रों के अनुसार सुख, समृद्धि व ऐश्वर्या की प्राप्ति के लिए उनकी बायीं ओर मुड़ी सूंड की पूजा करनी चाहिए और यदि किसी शत्रु पर विजय प्राप्त करनी हो तो दायीं ओर मुड़ी सूंड की पूजा करनी चाहिए।

इस गणेश चतुर्थी पर पाएं कर्ज से मुक्ति, ऋण मुक्ति गणेश अनुष्ठान में लें हिस्सा 2 सितम्बर को। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

विज्ञापन
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2019 importance of lord ganesh in hindu religion
Ganesh Chaturthi

बड़ा पेट 
गणेश जी का पेट भी बहुत बड़ा है सामान्यतः इसकी वजह उन्हें मिष्ठान पसंद होना माना जाता है। उनके लम्बोदर होने के पीछे एक कारण यह भी माना जाता है कि वे हर अच्छी -बुरी बात को पचा जाते हैं । इससे ये सन्देश मिलता है क़ि मनुष्य को हर बात अपने अंदर रखकर किसी भी बात का निर्णय बड़ी सूझ -बूझ के साथ लेना चाहिए व लम्बोदर स्वरुप से हमें ग्रहण करना चाहिए क़ि बुद्धि के द्वारा हम समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं और सबसे बड़ी समृद्धि प्रसन्नता है।

इस गणेश चतुर्थी पर पाएं कर्ज से मुक्ति, ऋण मुक्ति गणेश अनुष्ठान में लें हिस्सा 2 सितम्बर को। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

ganesh chaturthi 2019 importance of lord ganesh in hindu religion
lord ganesh worship

बड़े कान
श्री गणेश जी का एक नाम 'गजकर्ण ' भी है। लम्बे कान वालों को भाग्यशाली भी कहा जाता है। श्री गणेश तो भाग्यविधाता और शुभफलदाता हैं। गणेश जी के कान सूप की तरह हैं और सूप का स्वभाव है क़ि वह सार- सार को ग्रहण कर लेता है और कूड़ा करकट को उड़ा देता है। गणेश जी के कानों से यह सन्देश मिलता है क़ि मनुष्य को सुननी सबकी चाहिए, लेकिन अपने बुद्धि विवेक से ही किसी कार्य का क्रियान्वयन करना चाहिए।

इस गणेश चतुर्थी पर पाएं कर्ज से मुक्ति, ऋण मुक्ति गणेश अनुष्ठान में लें हिस्सा 2 सितम्बर को। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

विज्ञापन
ganesh chaturthi 2019 importance of lord ganesh in hindu religion

एक हाथ में मोदक
गणेश जी के हाथ में मोदक होता है। कहीं -कहीं उनकी सूंड के अग्र भाग पर मोदक दिखाई देता है। मोदक को महाबुद्धि का प्रतीक बताया गया है। मोदक का निर्माण अमृत से हुआ है। मोदक ब्रह्मशक्ति का भी घोतक है। मोदक बन जाने के बाद वह अंदर से दिखाई नहीं देता है क़ि उसमें क्या -क्या समाहित है, इसी तरह पूर्ण ब्रह्म भी माया से आच्छादित होने के कारण वह हमें दिखाई नहीं देता।

इस गणेश चतुर्थी पर पाएं कर्ज से मुक्ति, ऋण मुक्ति गणेश अनुष्ठान में लें हिस्सा 2 सितम्बर को। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed