सब्सक्राइब करें

जिन लड़कियों के शरीर पर होते हैं ये निशान, मानी जाती हैं बेहद भाग्यशाली

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 18 Jun 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
Girls who have this mole and mark on their body are very lucky
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

हर व्यक्ति के शरीर की बनावट अलग-अलग होती है एवं प्रत्येक व्यक्ति के शरीर पर कई तरह के चिन्ह और तिल बने होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसी विधा है जिसमें शरीर के अंगों की बनावट और शरीर पर बने हुए चिन्ह एवं तिलों को देखकर व्यक्ति के बारे में जानकारी दी जाती है। शरीर पर बनने वाले कुछ चिन्हों और तिलों को अशुभ माना जाता है तो वहीं कुछ को बहुत ही शुभ माना जाता है। कुछ चिन्हें ऐसे भी होते हैं जो व्यक्ति को बहुत भाग्यशाली बनाते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में कुछ चिन्हों, तिलों और शरीर के अंगों की बनावट के बारे में बताया गया है, जिन लड़कियों के शरीर पर ये होते हैं उन्हें बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। इनके बारे में कहा जाता है कि ये जहां भी जाती हैं वहां सुख-समृद्धि आती है। तो चलिए जानते हैं किन लड़कियों को माना जाता है बहुत ही भाग्यशाली

Trending Videos
Girls who have this mole and mark on their body are very lucky
पैर में चक्र

पैर के तलवे में शुभ निशान

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिन लड़कियों के पैर के तलवे में शंख, कमल या चक्र चिन्ह बना होता है वे स्वयं और परिवार के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं। ये स्वयं भी किसी ऊंचे पद पर पहुंचती हैं। इसके साथ ही जिन लड़कियों के पैर का अंगूठा चौड़ा और गोलाई एवं लालिमा लिए हुए होता है, उनका पूरा परिवार सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Girls who have this mole and mark on their body are very lucky
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
शरीर के बाएं हिस्से में तिल

हर व्यक्ति के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तिल होते हैं। कुछ तिल व्यक्ति के जन्म समय के होते हैं तो वहीं कुछ तिल बाद में बन जाते हैं। शरीर पर बने हुए तिलों का अलग-अलग महत्व माना जाता है। यदि किसी महिला के शरीर पर दाएं हिस्से की तुलना में बाएं हिस्से में अधिक तिल होते हैं तो माना जाता है कि ऐसी लड़कियां परिवार के लिए भाग्यशाली होती हैं।

Girls who have this mole and mark on their body are very lucky
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : self
चौड़ा माथा

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिन लड़कियों का माथा चौड़ा होता है वे बहुत भाग्यशाली होती हैं। यदि किसी लड़की का माथा तीन अंगुल से चौड़ा और चंद्रमा के आकार का हो तो ऐसी लड़कियां सौभाग्य और सुख में वृद्धि करने वाली होती हैं माना जाता है कि ये जिस घर में जाती हैं वहां धन-धान्य और खुशहाली बनी रहती है। ये लड़कियां स्वभाव की कठोर होती हैं लेकिन दिल से नरम होती हैं। जिन लड़कियों का माथा आगे से उठा हुआ होता हैं उनके विषय में माना जाता है कि ये भाग्यशाली, तीक्षण बुद्धि एंव विदुषी होती हैं। ये अपने परिवार के आगे बढ़ाने और उनके स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास करती हैं।

विज्ञापन
Girls who have this mole and mark on their body are very lucky
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
लंबी उंगलियों वाली लड़कियां

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों की उंगलियां लंबी और सुंदर होती हैं वे अपने पति के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं। इनकी जिससे भी शादी होती हैं उसे नौकरी और व्यवसाय में खूब तरक्की प्राप्त होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed