सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Guruwar ke Upay: पैसों की तंगी से हैं परेशान, तो गुरुवार को जरूर करें ये उपाय, खुलेंगे तरक्की के रास्ते

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 24 Mar 2022 10:06 AM IST
विज्ञापन
Guruwar ke Upay do these remedies on Thursday to get money and prosperity in life
गुरुवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock

Guruwar ke Upay: गुरुवार को बृहस्पतिवार भी कहा जाता है और ये दिन भगवान बृहस्पति को समर्पित होता है। इस दिन भगवान बृहस्पति की विधि-विधान से पूजा की जाती है। बृहस्पति को सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है, साथ ही ये देवताओं के भी गुरु कहे जाते हैं। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-आराधना और व्रत करने से भगवान विष्णु जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही बृहस्पतिदेव की कृपा से जातक के सारे कार्य सुगम हो जाते हैं। गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की पूजा करने से विवाह मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही बृहस्पति भगवान की कृपा से उच्च शिक्षा और अपार धन की प्राप्ति के योग भी बनने लगते हैं। अगर आप भी सुखद गृहस्थ जीवन, नौकरी, धन और उच्च शिक्षा चाहते हैं, तो आपको भगवान बृहस्पति की पूजा जरूर करनी चाहिए। साथ ही कुछ उपाय भी करने चाहिए। आइए जानते हैं गुरुवार के दिन किए जाने वाले कुछ आसान उपाय... 

Trending Videos
Guruwar ke Upay do these remedies on Thursday to get money and prosperity in life
गुरुवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
गुरुवार के दिन करें ये काम

इस दिन ज्यादा से ज्यादा पीले रंग की चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। सुबह स्नान करने के बाद पीले रंग का वस्त्र धारण करें। इसके अलावा इस यदि आप व्रत रखते हैं तो पीले फलों का सेवन करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Guruwar ke Upay do these remedies on Thursday to get money and prosperity in life
गुरुवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock

गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन स्नान के बाद  ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ का जाप करने से धन-संपदा में तरक्की होती है।

Guruwar ke Upay do these remedies on Thursday to get money and prosperity in life
गुरुवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock

गुरुवार के दिन विष्णु भगवान और लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी धन और वैभव के प्रतीक हैं। इस दिन बृहस्पतिवार की व्रत कथा भी पढ़ें। इससे दांपत्य जीवन सुखमय होता है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। 

विज्ञापन
Guruwar ke Upay do these remedies on Thursday to get money and prosperity in life
गुरुवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock

गुरुवार के दिन गाय को आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्दी डालकर खिलाएं। इसके अलावा स्नान के दौरान पानी में एक चुटकी हल्दी डालें। साथ ही   इस दिन किसी निर्धन को चने की दाल, केला, पीले वस्त्र आदि क्षमतानुसार दान करें। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed