सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Hstrekha shastra: हाथ में बने ये चिन्ह बताते हैं भविष्य में कैसा होगा आपका मकान

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 29 Jun 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
hastrekha Palmistry These signs and lines in your palm predict your own dream home
palmistry

हर व्यक्ति की तीन मौलिक आवश्यकताएं होती हैं भोजन, वस्त्र और घर। दो मौलिक आवश्कताओं की पूर्ति तो व्यक्ति आसानी से कर लेता है परंतु तीसरी आश्यकता स्वयं का मकान लेना आज के समय में बहुत ही मुश्किल हो गया है। हर इंसान की यह ख्वाहिश होती है आने वाले समय में उसका स्वयं का एक अच्छा मकान हो ताकि वह अपने परिवार के साथ आनंद पूर्वक जीवन व्यतीत कर सके, क्योंकि स्वयं का मकान स्वयं का ही होता है। अक्सर देखने में आता है कि कुछ लोग बहुत मेहनत और प्रयास करने पर भी अपना स्वयं का मकान नहीं ले पाते हैं और मजबूरन उन्हें अपना जीवन किराए के घर में व्यतीत करना पड़ता है लेकिन क्या आपको पता है कि इसका संबंध आपके हाथों में बनी रेखाओं से भी होता है। व्यक्ति के कर्मफल के साथ उसके हाथों में बनी भाग्य की लकीरों का भी अच्छा होना बहुत आवश्यक होता है।हस्तरेखा शास्त्र में हाथों की रेखाओं को देखकर व्यक्ति के बारे में जाना जाता है। इसी विषय में हथेली पर बने हुए कुछ चिन्हों के बारे में बताया गया है जो यह संकेत देते हैं कि भविष्य में आपके पास किस तरह का मकान होगा। तो आइए जानते हैं कि कौन से चिन्हों को देखकर मकाना के बारे में जाना जा सकता है।

Trending Videos
hastrekha Palmistry These signs and lines in your palm predict your own dream home
palmistry
अंगूठे का छोटा होना या फिर कम खुलना

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथ का अंगूठा कम खुलता है यानी अंगूठे और तर्जनी के बीच की दूरी कम होना, या फिर अंगूठा अपेक्षाकृत छोटा होता है। ऐसे लोगों को अपने जीवन में बड़ा मकान प्राप्त होने की संभावना बहुत ही कम होती है। ज्यादातर इन लोगों का जीवन छोटे मकान में ही व्यतीत होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
hastrekha Palmistry These signs and lines in your palm predict your own dream home
palmistry
मंगल पर्वत का ऊंचा होना

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी जातक की हथेली में मंगल पर्वत का स्थान ऊंचा हो तो ऐसे में जातक को उसके जीवन में स्वयं के मकान का सुख प्राप्त होता है। इसके साथ ही यदि व्यक्ति के हाथ में मंगल पर्वत पर मछली, शंख जैसे शुभ चिन्ह बने हो तो व्यक्ति की आय अच्छी रहने के साथ ही स्वयं का मकान भी होता है।

hastrekha Palmistry These signs and lines in your palm predict your own dream home
palmistry

हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी जातक की हथेली में चंद्र पर्वत या शनि पर्वत से रेखाएं निकलकर भाग्य रेखा और जीवन रेखा तक जाती हैं तो मकान प्राप्ति के लिए यह बहुत ही अच्छा संकेत माना जाता है। ऐसे जातक भूमि न खरीदकर बना हुआ घर खरीदते हैं। इसके साथ ही इन लोगों के जीवन में ससुराल पक्ष से भी मकान प्राप्ति के योग रहते हैं।

विज्ञापन
hastrekha Palmistry These signs and lines in your palm predict your own dream home
हस्तरेखा
हथेली में त्रिकोण का चिन्ह

हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी जातक की हथेली में एक से अधिक भाग्य रेखाएं हो या फिर जीवन रेखा पर त्रिकोण का चिन्ह बना हो तो ऐसे जातक अपनी मेहनत औऱ लगन से एक अच्छा मुकाम तो हासिल करते ही है साथ ही माना जाता है कि इन्हें कम आयु में ही मकान सुख प्राप्त हो जाता है। ये लोग अपना मकान खुले हुअ स्थान पर बनावाना पसंद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed